Contact News Publisher
धार : गेहूँ फसल के खेतों में नरवाई (खापे) नही जलाने को लेकर जागरूकता के सबंध में मंगलवार को उपसंचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास (मिट्टी परीक्षण (प्रयोगशाल हॉल) धार के कक्ष में एसडीएम नेहा शिवहरे के अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई।
धार@साबिर खान
बैठक में हार्वेस्टर से फसल काटने के बाद बचे अवशेषों से भूसा बनाए न कि जलाऐ गेहूँ उपार्जन में दतिया मॉडल को संबंध में जानकारी दी गई। उपसंचाक कृषि द्वारा उर्वरक का संतुलीत प्रयोग करने, नरवाई नही जलाऐं बल्फि खेत में सड़ाऐ कटाई यंत्रों के प्रयोग में परिवर्तन करने, पूसा डी कम्पोजर को सुबह या साथ में उपयोग करने एवं जैविक खाद का प्रयोग करने के संबंध विस्तृत जानकारी दी। कृषि वैज्ञानिक द्वारा कृषि उन्नत तकनीकि की जानकारी दी।
बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों सहित किसान उत्पादन संगठन के सदस्य एवं हार्वेस्टर स्ट्रारीपर के उन्नतशील कृषकगण उपस्थित रहे।






























