Contact News Publisher
मानव अधिकारों की रक्षा हेतु अग्रणी संस्था मानवाधिकार सहायता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनू सिह के आदेशानुसार मानवाधिकार सहायता संघ के धार जिला चेयरमैन पद पर मनिंदर सिह सलूजा(अमित सलूजा) को नियुक्त किया गया है।
धार@रिपोर्ट टीम भारतीय न्यूज़
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आशा की है कि मनिंदर सिह सलूजा संगठन एवं समाज उत्थान के लिए सदैव सक्रिय रहेंगे मानवाधिकार के हनन तथा समाज की बुराइयों के खिलाफ संगठन की आवाज को बुलंद करते रहेंगे और संगठन की मजबूती और जन कल्याण कारी योजनाओं की पूर्ति के लिए ईमानदारी, लगन, और निष्ठा से कार्य करेगे। मनिंदर सिह सलूजा की नियुक्ति पर विभिन्न संगठनों एवं परिजनों सहित शहर के गणमान्य नागरिकों ने बधाई देते हुवे अमित सलूजा के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उक्त जानकारी मानवाधिकार सहायता संघ जिला मीडिया प्रभारी आजम शेख द्वारा दी गई।






























