बैतूल कभी चोरी-छिपे चलने वाला सट्टा बाजार आजकल कानून की ढीली पकड़ की वजह से खाईवाल के संरक्षण में खुलेआम संचालित हो रहा है।
बैतूल@टीम भारतीय न्यूज़
ओपन, क्लोज और रनिंग के नाम से चर्चित इस खेल में जिस प्रकार सब कुछ ओपन हो रहा है उससे यही प्रतीत होता है कि प्रमुख खाईवाल को कानून का कोई खौफ नहीं रह गया है। ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में युवाओं का इस ओर रूझान बढ़ा है।पुलिस का सट्टे पर कोई अंकुश नहीं है।तीन से चार मिलकर पूरे शहर में सट्टे का बाजार चला रहे वही सूत्र बताते हैं कि बडोरा क्षेत्र में विकास विश्वकर्मा नामक व्यक्ति बडोरा चौक भीम नगर बडोरा कृषि मंडी आदि जगह पर सट्टे का कारोबार कर रहा है मगर पुलिस प्रशासन को इसकी भनक तक नहीं या फिर प्रशासन की मिलीभगत के चलते बडोरा में खुलेआम लिखा जा रहा है सट्टे का कारोबार वही खाईवालों के चक्रव्यूह में लोग इस कदर फंस चुके हैं की इससे उबर नहींं पा रहे हैं। नगर में एक दो नही बल्कि चार खाईवाल लंबे समय से सट्टा संचालित कर रहे हैं। पुलिस और खाईवालों की मिलीभगत से यह अवैध कारोबार नगर सहित आस पास के अंचल में पुरी तरह से चरम पर है। खाईवालों ने भी गांव व नगर में अपना-अपना जोन बंटा हुआ है। एक दूसरे के जोन में कोई दखल नहीं देता है।






























