खरगोन जिले के भगवानपुरा तेहसिल अंर्तगत गुरुवार शाम को खरगोन बड़वानी लोकसभा सांसद गजेंद्रसिंह पटेल ने वनग्राम सिरवेल में पर्यटन पुलिस चौकी का लोकार्पण फीता काटकर किया है।
खरगोन@रजाक खान
करीब 29 लाख रुपए की लागत से पुलिस चौकी का भवन निर्माण हुआ है। लम्बे समय से सिरवेल में पुलिस चौकी के लिए नए भवन की मांग क्षेत्रवासियों द्वारा की जा रही थी ,जो अब पूरी हुई है। इस दौरान पुलिस महकमा भी मौजूद था। बता दे कार्यक्रम के दौरान सांसद पटेल को हिन्दू युवा जनजाति संगठन के कार्यकर्ताओं ने सिरवेल क्षेत्र में नेटवर्क समस्या को लेकर ज्ञापन सौंपा जिसपर सांसद ने जल्द ही पिपालझोपा व सिरवेल ने टॉवर लगवाने की बात कही है। कार्यकर्ताओं ने बताया कि नेटवर्क की दिक्कत को लेकर वनांचल क्षेत्र में लोगों को बड़ी परेशानी उठाना पड़ती है क्षेत्र में अधिकतर दुर्घटना, बीमार व्यक्ति या महिला को अस्पताल ले जाने में एम्बुलेंस 108 वाहन को संपर्क करने में बड़ी तकलीफ उठाना पड़ती है। लोकार्पण के मौके पर भाजपा जिला मंत्री चंदरसिंह वास्कले माँगनिया किराड़े गोविंद बड़ोले प्रेमसिंह सिसोदिया पंडू जैन कुलदीपसिंह चौहान रूपेश मालविया विक्रम ठाकुर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व ग्रामीणजन मौजूद थे।






























