Contact News Publisher
ग्राम घाटाबिलोद के मोदी पेट्रोल पम्प के पास में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी तृतीय वर्ष आज 10 मार्च गुरुवार को सायं 7 बजे से श्री खाटू श्याम बाबा संकीर्तन एव फाग महोत्सव का आयोजन होगा।
घटाबिल्लोद@टीम भारतीय न्यूज़
कीर्तन के दौरान श्याम बाबा का आकर्षण भव्य दरबार सजाया जाएगा। छप्पन भोग,ज्योत दर्शन के साथ पूरे पांडाल में फूलों व इत्र की वर्षा की जाएगी । कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए देश की प्रसिद्ध कलाकार अंजलि द्विवेदी बरेली उत्तरप्रदेश, अमित पारीक मक्सी, सचिन चेतन गुप्ता सीहोर द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। कार्यक्रम के आयोजक करने वाले श्याम,कराने वाले श्याम व निवेदक समस्त श्याम परिवार घाटाबिलोद द्वारा आयोजन किया जा रहा है ।






























