Contact News Publisher
खलघाट नर्मदा ब्रिज पर मोटरसाइकिल खड़ी कर युवक युवती ने छलांग लगा ली, घटना की जानकारी लगते ही खरगोन जिले की खलटाका और धार जिले की धामनोद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर, सर्चिंग शुरू कर दी।
धरमपुरी@जफर अली
घटना शाम 6:00 बजे के करीब बताई जा रही है जिस मोटरसाइकिल सवार युवक युवती ने नर्मदा ब्रिज से छलांग लगाई है उक्त बाइक शुभम विश्वकर्मा निवासी पुष्पकुंज कॉलोनी इटावा, बाइक क्रमांक 41 एनबी 9025 के नाम से आरटीओ में रजिस्टर्ड है । दर्दनाक घटना से पुल पर बड़ी संख्या में देखने वालों की भीड़ लग गई । घटनास्थल पहुंची खलटाका पुलिस व धामनोद पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार प्रेमी युगल बताया जा रहा है, दोनों ने हाथ पकड़ कर खलघाट नर्मदा ब्रिज से छलांग लगा ली।






























