प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बड़े भाई प्रहलाद मोदी होंगे मुख्य अतिथि के रूप में शामिल।
मनावर@कलीम खान
सकलपंच राठौड़ समाज तहसील मनावर द्वारा दिनांक 6 मार्च 2022 रविवार को युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन ग्राम सिंघाना में मां हरसिद्धि मंदिर प्रांगण में किया जा रहा है आयोजन में विशेष अतिथि के रूप में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बड़े भाई श्रीमान प्रह्लाद मोदी एवं परम पूज्य गुरुदेव योगेश जी महाराज बालीपुर धाम होगे शामिल इसी के साथ मुख्य अतिथि के रूप मे समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री गोविंद प्रसाद राठौड़, प्रदेश अध्यक्ष श्री शंभूदयाल राठौड़, महिला मंडल प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती सीमा राठौड़, युवा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष राकेश राठौड़ , वरिष्ठ समाजसेवी प्रकाश मानपुर एवं क्षेत्र के सांसद श्री छतरसिंह दरबार, विधायक श्री हीरालाल अलावा, पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती रंजना बघेल आयोजन में पधारेंगे। राठौड़ समाज युवा प्रकोष्ठ तहसील अध्यक्ष कन्हैया राठौड़ मनावर द्वारा बताया गया की इस आयोजन में 150 गांव के समाजजन एकत्र होगे और 1200 युवक युवती के बायोडाटा की स्मारिका का विमोचन किया जाएगा, जिसमे समाज के युवक युवतियां भी अधिक संख्या में हिस्सा लेंगे,आयोजन में दस हजार समाजजन एकत्र होने का अनुमान लगाया जा रहा है, आयोजन प्रमुख तहसील अध्यक्ष हेमंत राठौड़ ,आयोजन समिति अध्यक्ष दिलीप राठौड़, संयोजक दिनेश राठौड़, सरक्षक बाबूलाल राठौड़,महिला मंडल तहसील अध्यक्ष शारदा राठौड़, कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश राठौड़, सोहन राठौड़, महेंद्र राठौड़ दिनेश राठौड़,शंकर राठौड़,राहुल राठौड़, रोनित राठौड़, विष्णु राठौड़ एवं राठौड़ समाज तहसील मनावर द्वारा आयोजन को लेकर विशेष तैयारी की जा रही है, आयोजन को लेकर क्षेत्र में महिलाओं और बच्चों में बहुत ही उत्साह का माहोल है।






























