धरमपुरी क्षेत्र की प्रसिद्ध हिन्दू मुस्लिम एकता का प्रतीक माने जाने वाले हजरत गैब शाह गाजी का 14वे उर्स का आज से आगाज होगा।
धरमपुरी@जफर अली
आज स्थानीय मेवाती मोहल्ला जमात खाने में महिलाओं का धार्मिक सम्मेलन होगा जिसमें बहार से महिला धर्म गुरु आकर समाज की महिलाओं को संबोधित कर समाज सुधार का संदेश देंगे। वही चार मार्च को शुक्रवार को दोपहर 3 बजे विशाल चादर जुलुस स्थानीय बस स्टेण्ड से शुरू हो कर बावड़ी चौराहा होता हुआ दरगाह पहुँचेगा। जिसके बाद रात्रि में 9 बजे से मुशायरे का कार्यक्रम होगा जिसमें हिंदुस्तान के मसहूर शायर शामिल होंगे। पाँच मार्च शनिवार को शाम 5 बजे राजबाड़ा चौक पर लंगर(भंडारे) का आयोजन होगा। वही रात्रि में 9 बजे धार्मिक कार्यक्रम (तक़रीर प्रोग्राम) होगा जिसमें हिन्दुस्तान के मसहूर धर्मगुरु मुफ़्ती इमरान हनफ़ी साहब मुरादाबाद (यू.पी.) से आ कर समाज के लोगों को संबोधित करेंगे। दिनांक 6 मार्च रविवार रात्रि 9 बजे क़व्वाली का मुकाबला होगा जिसमें कव्वाल राजा सरफराज रामपुर (यू.पी.) और सिराज चिश्ती कव्वाल पार्टी अहमदाबाद गुजरात से आकर कलाम पेश करेंगे। इसी के साथ 7 मार्च सोमवार को सुबह 9 बजे रंग व् कुल की फातेहा के साथ उर्स का समापन होगा। उर्स कमेटी सदर असरफ जहाँगीर व नायाब सदर जोसेफ मैकेनिक ने बताया की बाबा साहब का उर्स हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी शानो शौकत के साथ मनाया जाएगा। बाबा साहब के आस्ताने पर सभी धर्म के लोग आते है और अपने मन की मुरादे पाते है।






























