सनातन परंपरा में तीर्थ यात्रा एवं मां नर्मदा की परिक्रमा पर जाने वाले अनुयायियों के दर्शन लाभ लेना एवं उनके चरण पखारना साक्षात प्रभु दर्शन एवं तीर्थ यात्रा पर जाने के समान होता है।
बड़वानी@टीम भारतीय न्यूज़
उक्त बातें जिले के प्रभारी मंत्री श्री हरदीप सिंह डंग ने मां नर्मदा की पद परिक्रमा पर निकले राष्ट्रसंत श्री उत्तम स्वामी जी के ग्राम बगुद आगमन के दौरान दर्शन लाभ लेते हुए कहीं । मंत्री श्री डंग ने कहा साक्षात मां नर्मदा एवं गुरुदेव उत्तम स्वामी जी एवं भक्त जनों का त्रिवेणी समागम अहोभाग्य एवं देवीय प्रसाद तुल्य है। गुरुदेव महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 श्री ईश्वरानंद ब्रह्मचारी श्री उत्तम स्वामी जी के सानिध्य में 182 परिक्रमा वासियों के साथ प्रारंभ मां रेवा यात्रा 188 दिनों तक चलेगी यात्रा के 98वे दिन बड़वानी जिले के ग्राम बगुद पहुंचे संत श्री उत्तम स्वामी जी के साथ प्रभारी मंत्री श्री हरदीप सिंह डंग,भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री तपन भौमिक भाजपा जिला अध्यक्ष श्री ओम सोनी ने गुरु प्रवर के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा उनके साथ ग्राम बगुद से राजघाट तक पदयात्रा के सहगामी बने। गुरुवर उत्तम स्वामी जी के द्वारा आस्था से ओतप्रोत जनकल्याणर्थ मां रेवा की स्वच्छता एवं संरक्षण के प्रति समाज को जागृत करने के लिए की जा रही नर्मदा परिक्रमा से आमजन भी जुड़कर नर्मदा की स्वच्छता एवं तटों पर पौधे लगाकर जल संरक्षण के भागीरथी कार्यों से जुड़ रहे हैं। इस दौरान एसडीएम श्री घनश्याम धनगर, मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री कुशल सिंह डोडवे सहित संत श्री के दर्शनलाभ के लिए बड़ी संख्या में जिले भर से श्रद्धालु उपस्थित थे।






























