प्रतिवर्षनुसार इस वर्ष भी श्री श्री 1008 श्री हरिहर हरिहरानन्द भोले भगवान छोटे दादाजी का 80 वा जन्मोत्सव नर्मदा के उत्तर तट स्थित नावघाट खेड़ी दादा दरबार आश्रम परिसर में बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा।
बड़वाह@टीम भारतीय न्यूज़
आश्रम के भक्त बिट्टू बबुटा एवं प्रणय गावशिन्दे ने बताया कि श्री श्री1008 रामेश्वर दयाल अर्थात छोटे सरकार साहब के सानिध्य में 17 फरवरी से 22 फरवरी2022 बुधवार तक प्रतिदिन धार्मिक आयोजनो के साथ मनाया जा रहा है|
84 खंभो का शीघ्र निर्माण हेतु हस्ताक्षर अभियान चलाया
आश्रम के भक्त बिट्टू बबुटा एवं प्रणय गावशिन्दे ने बताया कि श्री श्री 1008 रामेश्वर दयाल अर्थात छोटे सरकार साहब के सानिध्य मे धुनीवाले दादाजी के खंडवा स्थित समाधि स्थल पर मकराना के संगमरमर से 84 खंभो का भव्य मंदिर निर्माण किया जाना प्रास्तावित है|जिसको लेकर अनुयायी देश अपितु प्रदेश भर मे बड़वाह सनावद ओमकारेश्वर बेड़िया महेश्वर खरगोन बासवा धनगाव दौडवा थापना कोठी हस्ताक्षर अभियान 1 जनवरी2022 से चलाया जा रहा है|उसका मुख्य वजह यह है|खंडवा दरबार के ट्रस्ट की हठधर्मिता के चलते मंदिर का निर्माण नहीं होने दिया जा रहा है|भक्तो ने संकल्प लेते हुये कहाकि दादाजी महाराज के समाधि स्थल पर संगमरमर के पत्थर से 84 खंभो का भव्य मंदिर का निर्माण करके ही रहेगे|इसके लिए श्रद्धालुओ ने पहले चरण मे जन समर्थन जुटाने के लिए बडवाह स्थित दादा दरबार आश्रम परिसर मे हस्ताक्षर अभियान चलाया गया |जिसमे भक्तो मे बढ़चढ़कर भाग ले रहे है|
84 खंभो का मंदिर निर्माण होना चाहिए
हस्ताक्षर अभियान प्रभारी राजेन्द्र रघुवंशी ने बताया कि 84 खंभों के मार्बल का मंदिर बनाने के लिए दादाजी भक्त छोटे सरकार द्वारा लाए गए मार्बल को ट्रस्ट को सौंपने के लिए उनके समर्थक पत्र दे चुके हैं।मंदिर परिसर में रखा संगमरमर हर साल साफ करवाते हैं।ये पत्थर पुराना नहीं है।घिस देंगे तो चमक बरकरार होगी।मार्बल के लिए ट्रस्ट को पत्र दे दिया है।निर्णय ट्रस्ट का है|इसका कैसे उपयोग करें।परिसर में रखा संगमरमर मंदिर निर्माण के लिए आया था।मंदिर में जो भी वस्तु जिस निमित्त आती है उसका उपयोग उसी कार्य में किया जाता है।खंडवा शहर के सभी महानुभव भी चाहते है कि विकास हो।इतना बड़ा मंदिर बनेगा तो स्वाभाविक रूप से पर्यटन का केंद्र बनेगा।खंडवा जिला पर्यटन के सर्किट में आता है, तो उसके साथ ये लिंक हो जाएगा।दादाजी को पिलरों से मत आंकिए।छोटे दादाजी हरिहर हरिहरानन्द भोले भगवान कि ईच्छा के अनुसार 84 खंभो का मंदिर निर्माण होना चाहिए|महत्वपूर्ण ये है मंदिर निर्माण में विजन हो।






























