Contact News Publisher
महासिद्धि माघी पूर्णिमा अवसर पर बुधवार को लवकुश नगर स्थित मां भगवती नवचंडी देवीधाम में देवी जी का 33 वां प्रकट उत्सव महंत बाबा गंगाराम जी के सानिध्य में मनाया गया। इस दौरान हवन यज्ञ पश्चात भंडारे का भी आयोजन हुआ।
खंडवा@ रिपोर्ट टीम भारतीय न्यूज़
यह जानकारी देते हुए निर्मल मंगवानी ने बताया कि शीतला माता मंदिर में आयोजित हुए हवन यज्ञ में पंडित संतोष शुक्ला के गगनभेदी मंत्रों उच्चारण के मध्य विश्व में आई कोरोना महामारी की रोकथाम एवं विश्व शांति एवं हरियाली खुशाहाली की कामना के साथ लगभग 100 श्रद्धालुओं द्वारा 11 हजार आहुतियां डाली गई। तत्पश्चात भंडारे का आयोजन हुआ। आयोजन के दौरान समाजसेवी प्रमोद जैन, गौरीशंकर वर्मा, गणेश भावसार, प्रकाशचंद लालवानी, संतोष मोटवानी, रजत सोहनी, मुरली कोडवानी, अशोक नचनानी, पंकज टोपलानी आदि अनेक श्रद्धालु उपस्थित थे।
वीडियो






























