कटनी जिले के ग्राम स्लीमनाबाद में चल रहे टरनल के कार्य के दौरान जमीन धंसने से 9 लोग फंसे। 3 लोगो को सुरक्षित रेस्क्यू किया वांही 6 लोग अभी भी फंसे हैं जिन्हे निकलने का प्रयास जारी हैं।
कटनी@टीम भारतीय न्यूज़
घटना की खबर लगते ही बहोरीबंद के विधायक प्रणय प्रभात पांडेय भी मौके पर पहुंच गए हैं । उन्होंने इस पर नाराजगी जताते हुए कहा कि शीघ्र अतिशीघ्र रेस्क्यू ऑपरेशन की कार्यवाही की जाए और प्रशासन की जो भी मदद लगे उसके तहत उनको बचाया जाए।
वांही कटनी कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने जानकारी देते है बताया है की नर्मदा घाटी परियोजना की टनल में हादसा हुआ है। घटना 7:30 से 8 बजे के बीच की है। टनल में 9 मजदूर दब गए थे, जिनमें से 3 को बाहर निकाला गया है। 6 मजदूर अंदर दबे हैं, जिन्हें बाहर निकालने की कोशिश जारी है।
स्थानीय लोगों ने बताया अंडरग्राउंड नहर कार्य के दौरान मिट्टी धसने से हादसा हुवा है। तीन मजदूर दीपक, नर्मदा ‘मुन्नी दास’ को रेस्क्यू करके बाहर निकाला गया अभी भी पांच मजदूरों को निकालना बाकी है। साथ ही एक सुपरवाइजर का पता नहीं लग पा रहा रवि, सुपरवाइजर गोरेलाल, विजय कुमार, मोतीलाल ,इंद्रमणि सभी सिंगरौली जिला के निवासी है।






























