धरमपुरी पुलिस को मिली बड़ी सफलता धरमपुरी थाना अंतर्गत ग्राम लुन्हेरा बुजुर्ग की हाई सेकेंडरी स्कूल से 3 माह पूर्व चोरी हुए कंप्यूटर सहित चार लाख की सामग्री बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर धरमपुरी न्यायालय में पेश किया।
धरमपुरी@जफर अली
दोनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
दिनांक 30 अक्टूबर 2021 को हाई सेकेंडरी स्कूल के प्रिंसिपल राजेंद्रसिंह तंवर ने धरमपुरी थाने पर आकर हाई सेकेंडरी स्कूल से 10 डेस्कटॉप कंप्यूटर, 41 इंच एलइडी टीवी,एक प्रिंटर,एक यूपीएस,एक गैस टंकी, चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी जिसकी अनुमानित कीमत चार लाख रुपए है। धरमपुरी पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए धारा457,380, में प्रकरण पंजीबद्ध कर जांच शुरू की थी। जिसके बाद आज दिनांक धरमपुरी पुलिस द्वारा मुखबिर से मिली सूचना पर आरोपी हरिसिंह उर्फ़ हनी पिता सरदार चौहान, कालू पिता गलसिंह चौहान, दोनों निवासी ग्राम बालीपुर खुर्द से पूछताछ की गई आरोपियों द्वारा अपराध करना खुद स्वीकार किया गया। जिसके बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके निशानदेही से दोनों आरोपियों के घर से प्रथक-प्रथक चोरी गए कंप्यूटर आदि बरामद किए गए। दोनों आरोपियों को न्यायालय धरमपुरी में पेश किया गया जहां से न्यायालय द्वारा आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। उक्त अपराध की विवेचना में धरमपुरी थाने के सहायक उपनिरीक्षक पदम सिंह भाटी,प्रधान आरक्षक कैलाश सोनवाने,आरक्षक रवि सोलंकी,आरक्षक सुमित पटेल का सराहनीय योगदान रहा।






























