खरगोन : स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत जिले में बड़ी तेज गति से कार्य किये जा रहे है। चाहे इसमें गंदे पानी को जलस्त्रोतों में मिलने से रोकने का कार्य हो या वेस्ट मटेरियल सेग्रिगेशन के कार्य हो। सभी तरह से स्वच्छता मिशन की दिशा में कार्य प्रगति पर है।
खरगोन@टीम भारतीय न्यूज़
इसी उद्देश्य से शुक्रवार को जिला पंचायत सीईओ श्री दिव्यांक सिंह ने कसरावद जनपद में जनपद के अमले के साथ समीक्षा बैठक की। इसके उपरांत उन्होंने अमले के साथ नर्मदा किनारे के गांवों का भ्रमण कर वास्तविक स्थिति देखी। मौके पर मौजूद जनपद सीईओ श्री मोहन वास्कले और पंचायत सचिवों व रोजगार सहायकों को गांवों की नालियों से नर्मदा नदी में मिलने वाले पानी को रोकने के लिए सोखता गड्ढे, हैंडपम्प रिचार्ज पिट और डब्ल्यूएसपी के प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस कार्य को प्राथमिकता देते हुए गांव में ऐसे स्थान चयन करें जहां वर्ष भर पानी एकत्रित रहता है और आगे जाकर नदी में मिलता है। हमें इसे हर हाल में रोककर शुद्ध करना है। जिला पंचायत सीईओ श्री सिंह ने निमरानी, बलगांव, चिचली, भोईन्दा और कठोरा का निरीक्षण किया। इस दौरान एसडीएम श्री संघप्रिय, अतिरिक्त जिला पंचायत सीईओ श्री पुरुषोत्तम पाटीदार, जनपद सीईओ श्री मोहन वास्कले, मनरेगा परियोजना अधिकारी श्याम रघुवंशी, पीएम आवास पीओ गोविंद मंडलोई और एसबीएम पीओ भगीरथ पाटीदार उपस्थित रहे।
बैठक में सराहना भी और फटकार भी लगाई
कसरावद जनपद पंचायत सभकाक्ष में बैठक के दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री सिंह ने कसरावद जनपद में लेबर बजट का 80 प्रतिशत आहरण करने पर जनपद सीईओ की सराहना की गई। इसी तरह अहीर धामनोद ग्राम पंचायत ने लेबर बजट में 103 प्रतिशत की प्रगति के लिए प्रसंशा की गई। जबकि आधार सीडिंग, कम लेबर बजट, अपूर्ण आवास आदि कार्याें में निराशाजनक प्रदर्शन करने वाली पंचायतांे के सचिव और जीआरएस को शोकॉज नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। यदि एक माह में इनके द्वारा प्रगति नहीं की जाती है तो वेतन रोकने के लिए भी कहा गया है। निराशाजनक कार्य करने वाली पंचायतांे में गोपालपुरा, काटकुट, मलतार, डोंगरगांव, भिलगांव, पीपलगोंन बलखड़, रूपखेड़ा भैंसावद, रेगवा, डोलानी और सांईखेड़ा के सचिवों और रोजगार सहायकों को शोकॉज जारी किया जाएगा।






























