देपालपुर में बैंक ऑफ इंडिया के सामने घटना दिनांक 28 जनवरी की शाम 5:6 बजे के करीब अज्ञात बदमाश फरियादी शांतिलाल जैन के घर किराना दुकान में घुसकर किचन में काम कर रही महिला दाखाबाई उम्र 56 साल से मारपीट कर मंगलसूत्र, कान के टॉप्स छीनकर वह उक्त महिला की चाकू से गला काटकर हत्या कर अलमारी में रखे नकदी रुपए वह जेवर चुरा कर भाग गया था।
देपालपुर@टीम भारतीय न्यूज़
उक्त घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस व प्रशासन द्वारा चुनौती के रूप में लेकर वरिष्ठ अधिकारी आईजी राकेश गुप्ता, डीआईजी चंद्रशेखर सोलंकी,एसपी ग्रामीण भगवत सिंह विरदे,एसडीओपी दयाराम माले को उक्त प्रकरण की विवेचना पतासी करने के निर्देश दिए पुलिस अधीक्षक द्वारा उक्त प्रकरण की विवेचना हेतु मौके पर जाकर एसआईटी टीम गठित कर निर्देश दिए गए एवं उक्त घटना की तलाश की गिरफ्तारी हेतु 10 हजार इनाम की घोषणा की। घटना की गंभीरता को देखते हुए आईजी राकेश गुप्ता द्वारा ₹25000 इनाम की घोषणा की गई।
दिनांक 30 जनवरी को पुलिस अधीक्षक ग्रामीण भगवंत सिंह विरदे द्वारा गठित टीम में एसडीओपी देपालपुर दयाराम माले से मार्गदर्शन प्राप्त कर टीआई गौतमपुरा भारत सिंह ठाकुर थाना प्रभारी हतोद राजीव त्रिपाठी अलग-अलग क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरे में ऑटो गैरेज मैकेनिकों की जानकारी प्राप्त करने हेतु अपने अपने थाना क्षेत्र में रवाना किया ।
थाना प्रभारी देपालपुर मीणा कर्णावत और उनकी टीम के द्वारा कस्बा देपालपुर में सीसीटीवी कैमरे देखते हुए घटनास्थल के पास हरिओम कलोता एक किराना दुकान की सी टीवी कैमरा देखते हैं घटना दिनांक को मृतिका के घर में आते-जाते एक व्यक्ति सुनहरे कलर के जूते एवं काला पेंट पहने घुटने के नीचे का हिस्सा दिखाई दे रहा था जिस पर से अलग-अलग थाने की टीम बनाकर थाने की टीम बनाकर कस्बा देपालपुर के सभी सीसीटीवी कैमरे चेक कराएं तो उक्त संदेही वारदात करने के पश्चात निकलकर शांति विहार कॉलोनी पहुंचा जहाँ उनका साथी जो रेकी कर रहा था नीले रंग की मोटरसाइकिल बजाज सिटी 100 का आगे का मडगार्ड लाल रंग का होने से उसी को आधार मानकर अन्य कैमरे चेक करते दोनों संदिग्ध बस स्टैंड के पास गौतमपुरा रोड देसी शराब दुकान पर गए जहां से सब्जी मंडी होते हुए वापस चमन चौराहे पर राठौर बूट स्टोर पहुंचे जहां पर जूते की दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे चेक करते हो तो दोनों संदेही के सही फोटोग्राफ कैच हो गए। उस फोटोग्राफ के आधार पर तलाश पतारसी की एवं ऑटो पार्ट्स की दुकानों से मैकेनिकों की जानकारी प्राप्त करते हुए ज्ञात हुआ कि घटना स्थल के पास अंकित ऑटो पार्ट्स की दुकान पर काम करने वाले सैफ अली घटना दिनांक से काम पर नहीं आ रहा है मुखबिरों से चर्चा की उनके द्वारा बताया गया कि जूते की दुकान मे जो फ़ोटोग्राफ प्राप्त किये है वो अंकित ऑटो पार्ट्स दुकान पर काम करने वाला सेफ अली एवं उसका साथी रेकी करने वाला अशरफ उर्फ कालू है जो ग्राम हसनाबाद के हैं उक्त आरोपी गणों को पकड़ा है जिनसे पूछताछ जारी है।गिरफ्तारी में एसडीओपी देपालपुर दयाराम माले, थाना प्रभारी देपालपुर मीना कर्णावत,भारत सिंह ठाकुर थाना प्रभारी गौतमपुरा,राजीव त्रिपाठी थाना प्रभारीहातोद, उप निरीक्षक हरजेंद्र सिंह यादव ,थाना देपालपुर प्रधान आरक्षक दिनेश वर्मा राजपाल गुर्जर गणेश कुमावत ओर थाने के अधिकारी कर्मचारियों थाना प्रभारी एवं प्रधान आरक्षक विनोद पाटीदार प्रधान आरक्षक दीपक आरक्षक सुधीर शर्मा आरक्षक देवेंद्र गुर्जर आरक्षण चालक राजेश चौहान नगर सुरक्षा समिति के सचिन सोलंकी का सहयोग सराहनीय रहा।


































