15 से 18 वर्ष के बच्चों के लिए वैक्सीनेशन का कार्यक्रम जिला मुख्यालय पर जिला चिकित्सालय में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी व सिविल सर्जन डॉ. एमएल मालवीया व विद्यार्थी कु. खुशी परमार द्वार माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया।
ज्ञात हो कि 15 वर्षिय बालिका खुशी परमार कक्षा 10 वी की शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 4 की छात्रा है। बालिका खुशी परमार को कोवेक्सिन टीका स्वयं डॉ. मालवीया द्वारा लगाया गया।
धार@साबिर खान
इस अवसर पर खुशी ने बताया कि टीकाकरण के लिए वो बेसब्री से इंतजार कर रही थी ओर जिला चिकित्सालय अपनी माता के साथ टीका लगवाने आयी थी । यहाँ कार्यक्रम का शुभारंभ भी उसके हाथों से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने करवाया। जिससे वह अभिभूत है व काफी प्रसन्न है। वह स्कूल से आई और टीका लगवाने के बाद वापस अपने स्कूल बिना किसी परेशानी के चली गई। साथ ही पूरे दिन वह अपनी नियमित कक्षाओं में उपस्थित रहेगी क्योंकि बोर्ड परीक्षाएं समीप है। चिकित्सालय में आए बच्चे व विद्यार्थी अपने अभिभावकों के साथ आए और उनका उत्साह देखते ही बन रहा था जो लाजवाब था।
गौरतलब है कि कोविड के केसेस में वृद्धि हो रही जिसने सबको सतर्क कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग भी सम्पूर्ण जिले में अपनी तैयारी कर चुका है। 50 बिस्तरों का कोविड केयर सेन्टर जो कि नवीन शासकीय कन्या शिक्षा परिसर केम्पस नौगाव थाने के पास बायपास रोड़, में बनाया जा रहा है। उसकी व्यवस्था का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है एवं कल तक वह तैयार हो जाएगा। कोविड केयर सेन्टर महामारी के मद्देनजर संक्रमण को रोकने में सहायक सिद्ध होगा। जिले में अभी तक ओमिक्रोन वैरिएंट के कोविड केसेस नहीं आए है।
टीकाकरण शुभारंभ कार्यक्रम के साथ ही क्षय नियंत्रण कार्यक्रम के वर्ष 2022 के कैलेंडर का विमोचन भी सीएमएचओ डॉ. एमालवीया व जिला क्षय अधिकारी डॉ. संजय जोशी व उपस्थित अधिकारियों द्वारा किया गया साथ ही मानव समुदाय की जान संकट में डालने वाली बीमारियों के खिलाफ जड़ से मिटाने हेतु संकल्प लिया।
कार्यक्रम में जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. सुधीर मोदी, टीकाकरण शहरी नोडल डॉ. कृष्णकांत सोनी,जिला महामारी नियंत्रण अधिकारी डॉ. संजय भंडारी,जिला मलेरिया अधिकारी धर्मेन्द्र जैन उपस्थित रहे।






























