15 से 18 वर्ष के बच्चों के वैक्सीनेषन में सभी अपने दिए गए टारगेट को पूरा करें। इसमें कुक्षी, मनावर तथा सरदारपुर में विशेष ध्यान दिया जाए।
धार@साबिर खान
स्कूली बच्चों के साथ-साथ शाला त्यागी बच्चों का भी आईडेंटीफिकेशन कर इन पर फोकस कर वैक्सीनेशन करें। वैक्सीनेशन का कार्य प्राथमिकता से स्कूल कैम्पस में करें। जिसमें दूसरे स्कूलों के बच्चो व शाला त्यागी बच्चों का भी वैक्सीनेशन किया जाए। 15 जनवरी तक इसके टारगेट को पूरा किया जाए। वैक्सीनेशनके कार्य में सामाजिक एवं धार्मिक प्रतिनिधियों की भी सहभागीता की जाए। रेगुलर वैक्सीनेशन में ड्यू लिस्ट को शुन्य किया जाए। यह निर्देश कलेक्टर डॉ पंकज जैन ने कलेक्टेªट सभागार में आयोजित समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक के दौरान दिए।
बैठक में उन्होंने कहा कि स्ट्रीट वेंडर योजना में लक्ष्य अनुरूप प्रगति लाए। जल जीवन मिशन के अंतर्गत शालाओं/आंगनवाडी में पेयजल की व्यवस्था की जाए। कोविड अनुकम्पा नियुक्ति के प्रकरणों का शीघ्र निराकरण किया जाए। सभी अधिकारी एक-एक आंगनवाडी को गोद लेकर उसका पर्यवेक्षण कर उसकी कमियों को दूर करें। साथ ही अनुभाग स्तर पर क्षेत्र समाजसेवी तथा जनप्रतिनिधियों को भी आंगनवाड़ी गोद लेने के लिए प्रेरित करें। आगामी सप्ताह में इस कार्य में कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। एसडीएम अपने क्षेत्र रोड से अतिक्रमण को हटवाए। मुख्यमंत्री आवासीय भू- अधिकार योजना तथा छठी लघु सिचाई गणना में प्रगति लाए। एसपीडीए ग्राउंड में डेªनेज व्यवस्था में सुधार किया जाए। स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए नगर पालिका अधिकारी माॅर्निग में राउंड करें।
उन्होेंने कहा कि 12 जनवरी को रोजगार स्वरोजगार मेला जिला स्तर के साथ-साथ ब्लाक स्तर में भी आयोजित किया जाएगा। इसमें स्वरोजगार में हितग्राही को हितलाभ वितरण किया जाना है। एसडीएम अपने क्षेत्र में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर सभी आवष्यक तैयारियाॅ कर लें। इस मेले में पूर्व में योजना से लाभांवित हुए उद्यमी का भी स्टाॅल लगवाया जाए। जिससे में वे अपने अनुभव से दूसरो को भी प्रेरणा दे सके। कोद एवं केसूर में पीएसए प्लांट के लिए भूमि का चयन किया जाए। सभी बीएमओं आक्सीजन कन्संटेªटर को चैक करवा कर उनका बार कोडिंग कर उसका रिकार्ड दर्ज करें। अस्पताल के आक्सीजन सिलेंडर का भी वैरिफिकेशन कराया जाए। सीएचसी में फिवर क्लीनिक चालू कर एमएमयू/आरआरटी टीम का गठन कर उनकी बैठक आयोजित की जाए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर सलोनी सिडाना, सहित जिला अधिकारी मौजूद रहे।






























