शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मनावर में आज किशोर बालक बालिकाओं 15 से 18 वर्ष को दिए जा रहे कोविड-19 टीकाकरण का शुभारंभ पूर्व कैबिनेट मंत्री रंजना बघेल एवं सांसद प्रतिनिधि हेमंत खटोड़ तथा विधायक प्रतिनिधि दीपचंद धनगर एवं केदार पाटीदार तथा भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष सचिन पांडे सिंघाना मंडल अध्यक्ष अजय राठौड़ एवं एसडीएम शिवांगी जोशी की गरिमामय उपस्थिति में संपन्न हुआ।
मनावर@कलीम खान
सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा सरस्वती जी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया तत्पश्चात विद्यालय के शिक्षक सुरेश पाटीदार द्वारा विद्या की देवी मां सरस्वती की वंदना की गई ।इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री रंजना बघेल द्वारा अपने वक्तव्य में बताया गया कि कोरोना जैसी वैश्विक महामारी में सभी को कोरोनावायरस प्रोटोकॉल का पालन करना चाहिए इसके लिए आवश्यक है कि सामाजिक दूरी बनाए रखें सैनिटाइजर अथवा साबुन से हाथ बार-बार धोए चेहरे पर मास्क लगाए एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों से बचें इस बीमारी से बचाव का मुख्य उपाय कोविड-19 टीकाकरण है जो कि आज 15 वर्ष से 18 वर्ष तक के किशोर बालक बालिकाओं का टीकाकरण पूरे देश में प्रारंभ हुआ है। इसी कड़ी में मनावर में भी आज शुभारंभ हुए इस अभियान में रंजना बघेल द्वारा बताया गया कि सभी बच्चे जो कि इस आयु वर्ग के हैं को कोरोना महामारी से बचाव के लिए यह टीका अति आवश्यक है इसलिए सभी को ये टीका लगाना अनिवार्य है स्वागत भाषण विकास खंड शिक्षा अधिकारी भरत जांचपूरे द्वारा दिया गया तथा कोविड-19 टीकाकरण के संबंध में मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर जी एस चौहान द्वारा विस्तार से बताया गया डॉ चौहान द्वारा बताया गया कि मनावर विकासखंड में कुल 10442 बच्चों को इस वैक्सीन से संवरक्षित करने का लक्ष्य रखा गया है इसके लिए 66 टीकाकरण दल बनाए गए हैं ।तथा आज 54 विद्यालयों में टीकाकरण हो रहा है। जिसमें लगभग 7000 बच्चों को आज टीकाकरण करने का लक्ष्य रखा गया है। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि हेमंत खटोड़ ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से किसान मोर्चा के अध्यक्ष अजय पाटीदार मनावर नगर महामंत्री एवं टीकाकरण प्रभारी मनावर नगर अर्पित राठौड़ युवा मोर्चा अध्यक्ष राहुल राठौड़ नगर भाजपा मंत्री अंकित शुक्ला तथा तहसीलदार आरसी खतेडिया, बीआरसी अजय मुवेल बीएसी भागीरथ राठौड़ ,भरत बर्फा ,जगदीश मुकाती ,मोहनलाल मुकाती, श्रीमती पार्वती उजले, कैलाश जमरा ,राजेंद्र निर्मल तथा स्वास्थ्य विभाग के खंड विस्तार प्रशिक्षक एच सी पाचुरेकर बीपीएम मुकेश पाटीदार बीसीएम कमल रावल एवं शिक्षा विभाग के शिक्षक गण उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षा विभाग के बीएससी तुकाराम पाटीदार द्वारा किया गया एवं कार्यक्रम के अंत में आभार आरसी पाटीदार व्याख्याता द्वारा व्यक्त किया गया।






























