जिला स्तरीय वर्चुअल युवा उत्सव 2021-22 का आयोजन खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा जिला कार्यालय पुलिस कंट्रोल रूम परिसर में शुक्रवार को किया गया।
धार@रिपोर्ट टीम भारतीय न्यूज़
कोविड-19 के कारण युवा उत्सव का आयोजन वर्चुअल किया गया, जिसमें लोकनृत्य एवं लोकगीत विधाओं में आयोजन हुआ। जिला स्तरीय वर्चुअल युवा उत्सव 2021-22 हेतु प्रतिभागी अपने प्रदर्शन का विडियों बनाकर जिला कार्यालय मे प्रस्तुत किये गये, जिसमें कालू वासनिया, ग्राम नालछा की टीम लोकगीत मंे प्रथम एवं बाग की टीम द्वितीय रही एवं लोकनृत्य में भीली आदिवासी नृत्य, बाग की टीम प्रथम एवं माण्डव लोककला सांस्कृतिक संस्था की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी ने बताया कि जिला स्तर पर विजेता दल के प्रदर्शन के विडियो को संभागीय स्तर पर भेजा जावेगा। संभाग स्तरीय युवा उत्सव 2021 का आयोजन 3 जनवरी को इंदौर में किया जावेगा। कार्यक्रम में जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी राजेश शाक्य, निर्णायक समिति के रूप में संगीत महाविद्यालय के सहा.व्याख्याता शशि चैधरी, संगतकार प्रिया शर्मा एवं सरगम संस्थान धार के निर्देशक दीपक खलतकर उपस्थित थे।






























