म.प्र. तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ / अधिकारी कर्मचारी संघ के द्वारा सतत नववर्ष के आठवें केलेंडर वर्ष के विमोचन समारोह का आयोजन कलेक्ट्रेड रोड स्थित हॉटल देव मे जिला पुलिस अधिक्षक आदित्यप्रताप सिंह के मुख्य आतिथ्य व सुप्रिया बिसेन सहायक आयुक्त जनजातिय विभाग की अध्यक्षता मे संपन्न हुआ।
धार@रिपोर्ट टीम भारतीय न्यूज़
पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष छोटू शास्त्री, जिला खनिज अधिकारी एमएस खतेडिया, व परियोजना समन्वयक डीसी सेते, विशेष अतिथि थे । कार्यक्रम मे जिले के विभिन्न कर्मचारी संघो के जिलाध्यक्ष/तहसील /ब्लॉक अध्यक्ष , जिले के पदाधिकारीगण उपस्थित थे । संघ के संभागीय अध्यक्ष संजय यादव,प्रांतीय सचिव अयाज़ खान, जितेन्द्र बदनौरा, रामचंद्र जाट, संतोष शर्मा, तरूणा काले , सिताराम ठाकुर,शेलेन्द्र मालवीय, आदि ने सम्बोधित किया । स्वागत भाषण व वार्षिक गतिविधियां कैलेण्डर संबधी भूमिका का वर्णन संघ के जिलाध्यक्ष /प्रांतीय उपाध्यक्ष श्री कैलाश चौधरी ने किया । समस्त संघो के पदाधिकारियो ने अतिथियो का स्वागत किया । समस्त अतिथियो ने नववर्ष 2022 के केलेण्डर का विमोचन करते हुएं इसमे उल्लेखित सुलेख , नवाचारो की प्रशंसा की । मुख्य अतिथि पुलिस अधिक्षक श्री आदित्य प्रताप सिंह ने अपने संबोधन मे यातायात नियमो का जिक्र करते हुएं विभाग की भूमिका के साथ नववर्ष के स्वस्थ जीवन के आगामी समय मे नयी कल्पनाओ का समन्वय कैसे हो ,इस विषय पर अपने विचारणीय बिंदुओ को रखते हुए समस्त शासकीय सेवको की जिम्मेदारियों को भी रेखांकित किया । कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही सुप्रिया बिसेन व श्री खतेडिया व छोटू शास्त्री ने भी सबोधित किया । कार्यक्रम का संचालन समग्र शिक्षक संघ के प्रांतिय प्रवक्ता प्रदीपसिंह पंवार ने किया । कार्यक्रम को सुव्यवस्स्थित कराने हेतु जिला युनियन के पवन जैन, संतोष निंगले, गंगासिह सिसोदिया,, गजेन्द्रसिंह चौहान, लक्षमीनारायण कश्यप, महेन्द्र निगंवाल,ओंकारसिंह पटेल , रमेश राठौड़, डीडी बैरागी, दिलीप पोटे ,अनील राजोरिया, सुनील कानूनगो, हरेसिंह सौलंकी, सुनील संचेती , मोहनदास बैरागी,राजेश मेडा , मोहन परमार , तुकाराम पाटीदार,अरविन्द जोशी, आत्माराम मेहता सहित समस्त पदाधिकारियों का सराहनीय सहयोग रहा ।
अंत मे आभार जिला सचिव जितेन्द्र शर्मा ने व्यक्त किया । उक्त जानकारी सचिव भंवरसिंह मलैया ने दी।






























