शासकीय महाविद्यालय धरमपुरी में 06/12/2021 को जिलास्तरीय व्हाॅलीबाल (पुरुष) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
धरमपुरी@जफर अली
जिसमे जिले की 04 टीमें शामिल हुई। प्रथम मैच शासकीय महाविद्यालय धामनोद व शासकीय महाविद्यालय धरमपुरी के बीच हुआ जिसमे शासकीय महाविद्यालय धामनोद की टीम विजेता रही। द्वितीय मैच सरदार वल्लभ भाई पटेल शासकीय महाविद्यालय कुक्षी व आदर्श महाविद्याल धामनोद के बीच हुआ जिसमे आदर्श महाविद्यालय धामनोद की टीम विजेता रही। फाइनल मैच में शासकीय महाविद्यालय धामनोद व आदर्श महाविद्यालय धामनोद के बीच हुआ जिसमे आदर्श महाविद्यालय धामनोद की टीम विजेता रही। निर्णायकों भूमिका श्री उज्जवल जोशी एवं श्री प्रवीण कुमार चौहान ने निभाई। उपरोक्त महाविद्यालयों के खिलाड़ियों का चयन कर जिला दल का गठन किया गया।
प्रतियोगिता का शुभारम्भ प्रो. आर.सी. वर्मा सेवा निवृत्त प्राचार्य, शासकीय महाविद्यालय धरमपुरी के मुख्य प्राचार्य डॉ. पी.एस. नर्गेश की अध्यक्षता में तथा विशेष अतिथि डॉ. हिमांशु भालसे व डॉ. राकेश मालवीय की उपस्थिति में संपन्न हुआ। कार्यक्रम महाविद्यालय के क्रीड़ा अधिकारी डॉ. अविनाश यादव के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन डॉ. बी.एस. निगवाले एवं आभार डॉ. एस.एस. टैगोर ने माना। अतिथियों का स्वागत डॉ. ज्योति ढोले, डॉ. डी. एस. ठाकुर, प्रो. अर्जुन गोरे, श्रीमती स्मिता वैद्य, सुश्री निशा वास्केल, श्री राजेश भाभर, श्री शेरसिंह सोलंकी, श्री पी. एस. अलावा ने किया एवं स्वास्थ्य विभाग धामनोद से डॉ. मुकेश मेडा, डॉ. गरिमा मालवीया एवं अरुण यादव व महाविद्यालय से श्री चन्द्र शेखर पटेल, श्री शंकर चौहान, श्री राकेश प्रजापत, श्री मिथुन ठाकुर, श्री शांतिलाल पाटीदार, श्री नरेंद्र सक्सेना, श्री रामचन्द्र खत्री, श्री राकेश गौड़, व श्री हनीफ खान आदि का योगदान सराहनीय रहा।






























