Contact News Publisher
आशा कार्यकर्ता, उषा, आशा सहयोगिनी को कोरोना काल में मानदेय न मिलने को लेकर आशा कार्यकर्ता, उषा, आशा सहयोगिनी संगठन ने विधायक प्रताप ग्रेवाल को ज्ञापन सौपा।
सरदारपुर@दीपक प्रजापति
ज्ञापन में बताया कि धार जिले के समस्त विकासखण्ड कि आशा कार्यकार्त एवं उषा, आशा सहयोगिनी कार्यकर्ता निरंतर कोरोना के समय से कार्य कर रही है। 200 रूपये प्रति सत्र का आश्वासन दिया गया था व जुन माह से लेकर आज दिनांक तक प्रदान नही किय गया है। आला अधिकारीयों से पुछने पर बजट न होने का कहरकर टाल दिया जाता है। आशा, उषा को प्रति माह दी जाने वाले राशि भी बंद कर दी गई। ज्ञापन में मांग की गई कि जब तक सहायता राशि नही दी जाएगी। तब तक समस्त कार्यकर्ता कार्य नही करेंगी। जल्द ही सभी का भुगतान करवाया जाए। ज्ञापन के दौरान बड़ी संख्या में आशा, उषा,आशा सहयोगिनी उपस्थित रही।






























