धार जिले ग्राम नालछा स्थित हजरत नजमुद्दीन शाह कलन्दर की दरगाह पर संदल में आए जायरीनों (श्रद्धालुओं) से समीति इंतेजामिया कमेटी हज़रत सैय्यद शाह नजमुद्दीन कलन्दर की ओर से मुबल्लिग (धर्मगुरु) नदीम मदनी ने बयान किया।
धार@टीम भारतीय न्यूज़
बयान में लोगों को पैगम्बर मोहम्मद साहब के बताए तरीके अनुसार अपनी ज़िंदगी को गुज़ारने का संदेश दिया गया। सभी लोगों को पैगम्बर साहब के बताए तरीके अनुसार पूर्ण ईमानदारी से अपने व्यपार/ काम करने, मिलावट से दूर रहने, व्यपार में झूठ बोलने से बचने, किसी से भी छल नहीं करने, गरीबों की मदद करने, लोगों की मजबूरी का फायदा ना उठाने, अंधविश्वास से दूर रहने, गरीबों से प्रेम पूर्वक व्यवहार करने आदि बातें बताई गई।
इसके अतिरिक्त समाज को शिक्षित बनाने के लिए बेटियां जो आने वाली पीढ़ियों का ज़रिया हैं अनकी शिक्षा पर विशेष ध्यान देने एवं कोरोना बीमारी से बचाव हेतु सभी ज़रूरी बचाव तथा सम्पूर्ण टीकाकरण के लिए खास तौर पर अपील की गई। कार्यक्रम के बाद हमेशा की तरह सभी मेहमानों को लंगर वितरण किया गया। कार्यक्रम में आए हुए लोगों द्वारा बयान में काफी रूचि दिखाते हुए बताई गई बातों पर अमल करने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से इन्तजामिया कमेटी के सदस्यगण तथा विभिन्न जगहों से आए जायरीन उपस्थित रहे।






























