धार जिले के ग्राम नालछा स्थित दरगाह नजमुद्दीन शाह कलंदर के मजार पर संदल के मौके पर आये हुए जायरीनों(दर्शनार्थीयों) को समिति इंतजामिया कमेटी हजरत नजमुद्दीन शाह कलंदर द्वारा हाफिजों कारी इमरान अहमद क़ादरी साहब (धर्मगुरु) से नशा मुक्ति को लेकर जागरूकता के लिए बयान किया गया।
नालछा@जफर अली
समिति अध्यक्ष मोहसिन खान एवं सचिव कुद्रतनुर ने बताया की आज इस जागरूकता पैगाम के माध्यम से नशे न करने और समाज में पैगंबर साहब के पैगाम को लोगों तक पहुँचने आदि के लिए ये कार्यक्रम रखा गया था। आये दिन देखा जा रहा है की रीढ़ की हड्डी कहे जाने वाली युवा पीढ़ी किस तरह नशे का आदि होती जा रही है। जिससे युवाओं का भविष्य बर्बादी की तरफ तेजी से बढ़ रहा है इसी को देखते हुए ये जागरूकता कार्यक्रम किया गया है। और ऐसे ही कार्य हमेसा जारी रहेंगे। जागरूकता कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जायरीन (दर्शनार्थी) शामिल हुए। कार्यक्रम के बाद आए हुए सभी महमानों को लंगर भी वितरित किया गया। इस दौरान समिति के सदस्य नालछा,घाटाबिल्लोद,धरमपुरी,मांडव,धार एवं अन्य जगह के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए।






























