धरमपुरी नगर में डेंगू से लोग बेहाल नजर आ रहे है, नगर में लगातार तेजी से डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ रही लेकिन अब तक जिमेदार अधिकारी बे खबर है।
धरमपुरी@जफर अली
डेंगू के डंक से बचाव के लिए अब तक नगर में सिर्फ फॉगिंग ही करवाई गई है। लेकिन साफ-सफाई छिड़काव और डेंगू से बचाव को लेकर जागरूकता के लिए कुछ नही हुआ। नगर में अनेकों स्थानों पर नालियां जाम है और कई मुख्य मार्गो पर जलजमावड़ा है। डेंगू का लार्वा तेजी से फैल रहा है, जबकि डेंगू की जद में सिर्फ गरीब ही नही होते हैं बल्कि डेंगू के असर से हर तबका परेशान होता नजर आ रहा है। नगर पालिका के मुताबिक सभी वार्डो में फॉगिंग मशीन से धुआं किया जा रहा है। लेकिन बड़ा सवाल ये है की क्या सिर्फ फॉगिंग से डेंगू से बचा जा सकता? बल्कि नगर में अनेकों स्थानों पर गंदगी पसरी हुई है साफ-सफाई और जागरूकता पर किसी की नजर नही। नगर के मुख्य बाय पास चौराहे पर नर्सरी कॉलोनी जाने वाले रास्ते पर गंदे पानी का बड़ा डाब भरा हुआ जिसमें अनेकों डंक वाले मच्छर रहते है वही चौराहे से आगे मनावर मार्ग पर रोड़ के साईट पानी और कीचड़ लंबे समय से पसरा हुआ है,नर्सरी कॉलोनी पर तो किसी जिमेदार अधिकारी की नजर नही यहाँ तो डेंगू से बचाव के लिए जनता ही प्रयास कर रही है कई लोग नाली की सफाई खुद करके नाली ढकने का काम कर रहे है तो कही लोग जलजमावड़े वाले हिस्से में मच्छर जाली बाँध कर डेंगू के डंक से बचते दिख रहे है। अनेकों शिकायत के बाद भी अधिकारि सुध लेने को तैयार नही है। जानकारी के अनुसार डेंगू के सबसे ज्यादा केस इसी मार्ग वार्ड क्रमांक 05 में है और नगर में सबसे पहला डेंगू का मरीज भी इस वार्ड से था। कलेक्टर के निर्देश के बाद भी जागरूकता और सर्वे के नाम पर सिर्फ लीपा पोती की जा रही है। अब तक नगर में डेंगू को लेकर कोई सर्वे नही हुआ है। क्या ऐसे लापरवाहियों से आम जनता डेंगू से सुरक्षित रह सकती है। जब इस विषय में हमारे द्वारा ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर से चर्चा करनी चाही तो महोदय ने फोन नही उठाया!
साफ-साफ और जल जमावड़े की जानकारी नही थी दिखवाता हु,डेंगू से बचाव को लेकर फ़िलहाल फॉगिंग की जा रही है उसके बाद पाउडर छिड़काव किया जायेगा,मुख्य नगरपालिका अधिकारी राम प्रसाद भावरे






























