Contact News Publisher
स्वास्थ्य विभाग के सभी ब्लॉक के स्टोर कीपर दवाइयों की अनउपलब्धता पर समय सीमा में डिमांड करें। जिला चिकित्सालय में दवाईयों के स्टॉक में कमी पर जॉच की जाए। बैठक में तिरला विकासखंड के स्टोर कीपर के अनुपस्थित होने पर उसका एक दिन का वेतन काटा जाए। यह निर्देश कलेक्टर डॉ पंकज जैन ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित स्वास्थ्य विभाग की बैठक में दिए।
धार@टीम भारतीय न्यूज़
उन्होंने कहा कि सभी स्टोर कीपर अपने स्टॉक की दवाईयों का प्लान तैयार करके रखे। जिन दवाईयों की शोर्टज है उनकी पहले से ही मांग करके रखे। इसके साथ ही इसकी जानकारी भी जिला चिकित्सालय को उपलब्ध कराई जाए। जो बेसिक दवाईया है उनकी उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। समय-समय पर अपने स्टॉक की दवाईयों को चेक करते रहे। आईव्ही फ्यूड की उपलब्धता हर ब्लॉक में सुनिश्चित की जाए। सभी स्टोर कीपर अपने स्टॉक की दवाईयो की डिटेल उपलब्ध कराए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर सलोनी सिडाना, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ जितेन्द्र चौधरी सहित संबधित अधिकरी मौजदू रहे।






























