शुक्रवार को ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी धरमपुरी द्वारा महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन तहसीलदार योगेन्द्रसिंह मौर्य को ज्ञापन सौपा।
धरमपुरी@जफर अली
ज्ञापन में बताया गया कि केन्द्र की भाजपा सरकार ने अपने शासनकाल में आमजनों से जुड़े हुऐ पेट्रोल, डिजल के भाव उच्चतम स्तर पहूॅचा दिये जिसके कारण हर वस्तु मंहगी होकर मध्य व गरीब लोगो के साथ किसान, ट्रांसपोटर््स, छोटे एवं मध्यम व्यापारीयों के लिये परेषानियों का कारण बनती चली जा रही है वहीं मंहगाई बढ़ने के कारण रोजर्मरा में लगने वाली जरूरत की चीजे भी आमजन से दूर होती चली जा रही है, हालत यह है कि एक तरफ आमजनों के पास रोजगार और कमाई के साधन जहाॅ कोरानाकाॅल के दौरान खत्म हो चुके है, वही लोग अपने परिवार का पेट भरने के लिये उन्हे भारी परेषानियों का सामना करना पड़ रहा है, दुसरी ओर केन्द्र सरकार हर दिन पेट्रोल-डिजल के भाव में लगातार वृद्धिकर आमजन पर बोझ बड़ा रही है और तेल के धंधे से जुड़े भाजपा सरकार के मददगार उद्योगपतियों की जेब भरने का सरकार काम कर रही है।
देश की मोदी सरकार एक तरफ उजवला योजना के नाम पर खुब प्रपेागंडा किया दूसरी ओर उसी गैस टंकी को 1000 रूपये प्रति गैस सिलेण्डर भाव कर दिये जबकि कांग्रेस शासन काल में 350 से 370 रूपये प्रति गैस सिलेण्डर हुआ करता था तब भाजपा नेता उसे मंहगाई डायन बताती थी। भाजपा सरकारों में बैठे नेता मंत्री जमीनी स्तर पर देखे तो जहाॅ आम गरीब महिलाओं को धुऐ/प्रदूषण से मुक्ति के नारे दे रही थी वहीं आज उज्जवला योजना में लाभांवित महिलाऐं मंहगे गैस सिलेण्डर होने के कारण फिर धुऐ में रहकर रसोई के काम कर रही है। एक तरफ देष की मोदी सरकार ने मंहगाई में रेकार्ड कायम कर आमजन की रीड़ तोड़ दी है वहीं प्रदेष की भाजपा सरकार ने वेट टेक्स लगाकर भारी भरकम वसूली कर रही है, जिसके कारण आमजन, मध्यम वर्ग, किसान, ट्रोसपोर्ट्स छोटे एवं मध्यम व्यापारी को मंहगाई के बोझ के कारण अत्यधिक परेषानी का सामना करना पड़ रहा है। बड़े हुऐ दामों को वापस लेने की मांग की गई।
उत्तरप्रदेष के लखीनपुर-खीरी में हुऐ नरसंव्हार में शहीद किसानों के परिजनों से मिलने जा रही अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव श्रीमति प्रियंका गांधी वाड्रा को गैर कानूनी ढंग से हिरासत में मिला गया था जिसकी कांग्रेस पार्टी पूरजोर से निंदा की गई है।
उक्त ज्ञापन में ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शब्बीर पहलवान, न.प. उपाध्यक्ष तिलोक पिपले, पार्षद बाबु खाॅन, नौषाद बादषाह, आषिक जमींदार, औसाफ जावेद, अकील जमींदार, रमेष चैहान, नरेन्द्र दरबार, हमीद खाॅन, गफ्फार भाई, सुदामा सेन, राजा काका, अकबर जिराती, साबीर खत्री, देवेन्द्र भाई पेड़वी, करण भाई पेड़वी, अषफाक मौलवी, मुख्त्यार अली, इमरान अली, सल्लु नेता, अनवर खाॅन, किशोर देगावां, योगेन्द्र मण्डलोई, धेगदा सरपंच, रामेष्वर निंबोला, सतीष दसौंधी, अकबर खाॅन पूर्व पार्षद, अली रज़ा, कालु मनिहार, रजाक नेता, आबिद नेता, जाहिद मंसूरी आदि उपस्थित थे ज्ञापन का वाचन पार्षद प्रतिनिधि संजय सोनी द्वारा किया गया। आभार देवीलाल भाई पाटीदार ने माना।






























