सामाजिक संस्था ग्रो इंडिया द्वारा धार नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 15 की पार्षद कोसर शकील खान द्वारा 2 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर आम जनता की जन समस्या के निदान के लिए आधार कार्ड पैन कार्ड जीरो बैलेंस खाते आदि एमपी ऑनलाइन की समस्याओं को देखते हुए वार्ड वासियों के लिए एक जन समस्या निवारण शिविर का वार्ड 15 में आयोजन किया गयाा।
धार@साबिर खान
शिविर का शुभारंभ धार नगर पालिका अध्यक्ष पर्वत सिंह चौहान ने किया कार्यक्रम की अध्यक्षता पुर सीसीबी अध्यक्ष एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव कुलदीप सिंह बुंदेला ने की इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में पूर्व शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलदीप सिंह डांक वरिष्ठ समाजसेवी अनवर निशा जिला युवक कांग्रेस के अध्यक्ष करीम कुरेशी समाजसेवी हाजी सुलेमान कुरेशी कांग्रेस सेवा दल नेता डॉक्टर जाहिद नियाजी थे इस अवसर पर मुख्य रूप से एडवोकेट लोकेश मकवाना सज्जू दरबार कमाल फारुकी निजाम धर्मेश अग्रवाल एडवोकेट इब्राहिम कबाड़ी जावेद खान बबलू पटेल ऑटो डील कुद्दुस कुरेशी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे इस अवसर पर पार्षद कौशल शकील खान द्वारा द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया अतिथि द्वय ने अपने उद्बोधन में कहा कि कांग्रेस नेता शकील खान द्वारा संस्था ग्रो इंडिया के माध्यम से जो जन सेवा का कार्य किया जा रहा है जिसकी जितनी प्रशंसा की जाए कम है आम जनता को आए दिन इन छोटे-छोटे कार्यो के लिए परेशान होना पड़ता है जिसको जागरुक पार्षद कोसर शकील खान द्वारा धार निवासियों की सुविधा के लिए अपने ही वार्ड में उक्त समस्याओ के निदान के लिए पुनीत कार्य किया है पार्षद कोसर शकील खान द्वारा वर्षभर क्षेत्र की समस्याओं के लिए कार्य करते हैं उक्त शिविर में वार्ड क्रमांक 15 के अलावा भी आसपास के अनेक वार्ड के नागरिको ने इस शिविर में लाभ लिया और शिविर के प्रशंसा की इस अवसर पर ग्रो इंडिया के शिविर प्रभारी रशीद खान परवेज खान का शकील खान द्वारा स्वागत किया गया उक्त जानकारी युवा नेता कमाल फारुकी ने दी।






























