Contact News Publisher
कलेक्टर डॉ. पंकज जैन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत आशीष वशिष्ठ ने कृषि विज्ञान केन्द्र धार की विभिन्न प्रदर्शन इकाईयों का औचक निरीक्षण किया। कृषि विज्ञान केन्द्र धार में विभिन्न प्रदर्शन इकाईयों का निरीक्षण कर केन्द्र के वैज्ञानिकों से जिले में कृषि आय को दोगुना करने हेतु विभिन्न नवाचारों एवं नवीनतम तकनीकों का दूरस्थ कृषक तक ले जाने हेतु गहन विचार विमर्श किया ।
केन्द्र पर स्थापित एकीकृत कृषि प्रणाली अंतर्गत बहुमंजिला खेती, उच्च तकनीकी उद्यानिकी फसल विविधिकरण, कड़कनाथ मुर्गी पालन, जैविक खेती, बकरी पालन, पशुपालन इकाई, केंचुआ खाद प्रदर्शन इकाई, बायोगैस इकाई, उच्च सघन पौध रोपण पद्धति आदि के भ्रमण के पश्चात वैज्ञानिक एवं अधिकारियों से मॉडल तैयार कर कृषकों के बीच ले जाने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने निर्देश दिये की जिले में टिश्यू कल्चर, प्रसंस्करण एवं मार्केटिंग पर सभी विभाग मिलकर कार्य करें। सीईओ जिला पंचायत ने नये फलदार पौधों के साथ-साथ केंचुआ खाद उत्पादन के प्रचार-प्रसार कार्य करने की सलाह दी। केन्द्र पर स्थापित प्रदर्शन इकाईयों का भ्रमण एवं अवलोकन कर वैज्ञानिकों द्वारा किये जा रहे प्रयासों की सराहना की एवं इसी तरह के मॉडल किसानों के बीच में ले जाने की बात कही।
धार@टीम भारतीय न्यूज़
डॉ.ए.के. बड़ाया, प्रधान वैज्ञानिक एवं प्रमुख ने केन्द्र पर विभिन्न प्रकार की प्रदर्शन इकाईयों के बारे में अवगत कराया। भ्रमण के दौरान जिले के कृषि एवं संबद्ध विभागों के अधिकारियों डॉ. ए. के. बड़ाया, प्रधान वैज्ञानिक एवं प्रमुख श्री जी.एस. मोहनिया, उपसंचालक कृषि, श्री कैलाश मगर, परियोजना संचालक श्री के. एस. झनिया मौजूद थे।






























