Contact News Publisher
धार कलेक्टर डॉ. पंकज जैन आज देर शाम अचानक जिला चिकित्सालय पहुंचे।
धार@साबिर खान
सीईओ जिला पंचायत आशिष वशिष्ठ साथ थे। उन्होंने यहां भवनों के बीच गंदगी देख साफ सफाई के निर्देश दिए। मौके पर लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री जयदेव गौतम को तलब किया।कलेक्टर डॉ जैन चिकित्सालय भवन की छत पर पहुंच वहां उगी हुई घास देख अस्पताल प्रबंधन को कल ही सफाई के निर्देश दिए कहा कि इसकी वजह से जहां-जहां भी सीपेज हो रहा है कार्यपालन यंत्री श्री गौतम इसे दुरुस्त करने की व्यवस्था करें। उन्होंने भवन में वाटर हार्वेस्टिंग की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए।






























