Contact News Publisher
धरमपुरी में आगामी दिनों में गणेश चतुर्थी,नवदुर्गा,चालीसवाँ एवं अन्य त्यौहारो को शांतिपूर्वक एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने हेतु कानून व्यवस्था की दृष्टि से शांति समिति की बैठक धरमपुरी थाना परिसर में संपन्न हुई।
धरमपुरी@जफर अली
बैठक में बताया गया कि शासन के आदेशनुसार आगामी त्यौहार मनाए जाएंगे। बैठक को संबोधित करते हुए तहसीलदार योगेंद्र सिंह मोर्य ने बताया की सभी कार्यक्रम सिमित संख्या में होगे कोई भी कार्यक्रम सार्वजनिक नही होंगे रैली जुलुस पूर्णता प्रतिबन्ध रहेंगे तथा कोविड 19 के नियमो का पालन जरूरी रहेगा।जिले में धारा 144 भी लागू है।वही थाना प्रभारी लोकेश भदौरिया ने सभी सदस्य से शांति पूर्वक त्यौहार मनाने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। जिस पर बैठक में मौजूद सदस्यों ने निर्देशानुसार शांति पूर्वक तरीके से त्यौहार मनाने का विस्वास जताया।






























