Contact News Publisher
धार जिला मुख्यालय किला मैदान में आयोजित स्वतंत्रता दिवस मुख्य कार्यक्रम में धरमपुरी थाना प्रभारी लोकेश सिंह भदौरिया को पुलिस विभाग में तत्परता से मामले सुलझाने और अपने कार्य एवं ईमानदारी और अपने थाना क्षेत्र में अपराधों की रोकथाम में अग्रणी भूमिका निभाने के लिए धार जिला कलेक्टर आलोक कुमार सिंह एवं धार पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह द्वारा शील्ड एवं प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया।
धरमपुरी@जफर अली
बता दे धरमपुरी थाना प्रभारी लोकेश सिंह भदौरिया तत्परता से कार्य करने के लिए जीले में जाने जाते है बल्कि सामाजिक रूप से सद्धभाव फैलाते है लोगों में समाज में सकारात्मकता का भाव जगाते है! इसी का परिणाम है कि लोकेश सिंह भदौरिया ने धरमपुरी थाना प्रभारी का कार्यभार संभाला है तब से अपराध में काफी गिरावट देखी गई है,यहा तक लोकेश सिंह के कार्यभार संभालने के बाद धार्मिक स्वर्द्ध कायम करना और असमाजिक तत्वो पर लगाम कसने में भी कोई कसर नही छोड़ते!लोकेश सिंह भदौरिया को जिला मुख्यालय पर सम्मानित होने पर पुलिस स्टॉफ सहित मित्रों एवं पत्रकारों ने बधाई दी,जिस पर लोकेश सिंह ने सभी का आभार माना।






























