धार जिला शिक्षक सम्मान समारोह समिति ने हरियाली अमावस्या पर आदर्श सड़क पर पौधारोपण किया।
धार@टीम भारतीय न्यूज़
प्रतिवर्षानुसार होने वाले इस पौधारोपण कार्यक्रम में समिति के संस्थापक सुरेशचंद गोयल, संरक्षकगण रामनारायण धाकड़ , बबन अग्रवाल ,अध्यक्ष नारायण कुबेर जोशी ,ब्रजकिशोर बोडा, लक्ष्मीनारायण मुकाती, कृष्णकुमार गोयल, संभाजीराव मोहिते, रमेश सोलंकी, रमेश ठाकुर ,अंकुर पालीवाल ,आशीष गोयल,सतीश शर्मा, गंगा सिंह सिसोदिया, प्रभाकर खामकर, श्रीमती अरुणा बोड़ा आदि उपस्थित थे।
साथ ही प्रति वर्ष अनुसार 5 सितंबर शिक्षक दिवस पर सेवानिवृत्त शिक्षकों के सम्मान समारोह की रूपरेखा हेतु भी समिति की बैठक संपन्न हुई।
वर्ष भर में कोरोना और अन्य रोगों से दिवंगत हुए परिजनों और शिक्षकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
सेवानिवृत्त शिक्षकों के सम्मान के साथ ही कोरोना योद्धाओं का और अन्य प्रतिभाओं का सम्मान करने का भी निर्णय लिया गया।
सामान्य परिस्थिति होने पर ही यह सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया जावेगा।
समिति द्वारा विगत दो माह से अधिक समय तक टीकाकरण का भी शिविर लगाया गया ,जहां पर समिति के सदस्यों ने अपनी अपनी सेवाएं प्रदान करी और हजारों नागरिकों को टीके लगवाए गए।






























