माॅ नर्मदा सहकारी उपभोक्ता भण्डार एवं साईनाथ उपभोक्ता भंडार के द्वारा प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजनान्तर्गत निःशुल्क राशन वितरण कार्यक्रम की शुरूआत की गई।
धरमपुरी@जफर अली
माँ नर्मदा सहकारी उपभोक्ता भंडार में हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महेन्द्र महाजन, तहसीलदार योगेन्द्रसिंह मौर्य, मु.न.पा. अधि. रामप्रसाद भांवरे का पुष्पमाला से स्वागत कर प्रारंभ किया गया।इसी प्रकार साईनाथ सहकारी उपभोक्ता भंडार में नप अध्यक्ष शब्बीर पहलवान, समाज सेवी भारत कुमार महाजन, संजय सोनी विक्रम वर्मा (पार्षद प्रतिनिधि ), सुनील मंडलोई, समर्थ नेता आदि अतिथि थे !जिनका संस्था संचालक द्वारा स्वागत कर कार्यक्रम प्रारंभ किया गया ! आतिथियो द्वारा हितग्राहीयों को खाद्यान वितरित किया गया ! साईनाथ उपभोक्ता भंडार के देवचंद पाटनी आदि उपस्थित थे ! माँ नर्मदा सह. उपभोक्ता भंडार में मुख्यमंत्री जी के संदेश का वाचन मुख्य अतिथि महेन्द्र महाजन के द्वारा किया गया है।
कोविड 19 महामारी व लाॅकडाउन ने देश में व्यवसाय, कारोबार, मजदूरी और सभी आर्थिक गतिविधियों को प्रभावित किया है। इस संकट की घडी में प्रधानमंत्री जी के द्वारा जरूरतमंद नागरीको के लिए प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योंजना, आत्मनिर्भर भारत योजना एवं राष्ट्रिय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत पर्याप्त मात्रा में निःशुल्क खाद्यान्न सामग्री उपलब्ध कराई । कोरोना महामारी ने सामान्य जीवन को बहुत अधिक प्रभावित किया है। वन नेशन वन राशनकार्ड प्रधानमंत्री जी की एक और अदभुत योजना है, आप सब देश के किसी भी भाग में रहकर अपने हिस्से का अनाज प्राप्त कर सकते है। उक्त कार्यक्रम में पार्षद नौशाद बादशाह, प्रेस क्लब अध्यक्ष कैलाश दवाने,सय्यद जफर अली, शाहिद पठान, अखिलेश जगताप, अल्पेश भावसार एवं अन्य पात्र हितग्राही , नागरीक गण उपस्थित थे। संस्था संचालको द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित लोगो का आभर व्यक्त किया गया।






























