Contact News Publisher
शासन द्वारा छात्रों से एडमिशन फीस और एग्जाम फीस पूरी वसूली गई उसके बाद भी छात्रों को कोविड-19 का हवाला देकर आवास भत्ता योजना में कटौती को लेकर आदिवासी छात्र छात्राओं में फैला रोष, मांगे पूरी न होने पर कॉलेज में देंगे धरना, अपनी मांगो को लेकर छात्र छात्राओं ने नारेबाजी करते हुए कॉलेज प्राचार्य एवं सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग को दिया ज्ञापन।
धार@साबिर खान
आदिवासी छात्र संगठन ने अपनी मांगों को लेकर पूर्व में 5 बार ज्ञापन सौंपा था उसके बाद भी प्रदेश सरकार ने छात्रों की समस्या हल नहीं कि जिसके विरोध में आज आदिवासी छात्र संगठन ने धार पीजी कॉलेज में प्राचार्य को ज्ञापन.सौंपा. छात्र छात्राओं ने कॉलेज से कलेक्टर कार्यालय तक रैली निकालकर कर आदिवासी विकास विभाग पहुँच कर सहायक आयुक्त ब्रजेश पांडे को ज्ञापन दिया। छात्रों का आरोप है कि उनसे सरकार ने एडमिशन फीस और परीक्षा शुल्क पूरी वसूली उसके बावजूद भी शासन द्वारा.आवास भत्ते में छात्रों को प्रथम किस्त में कटौती की जा रही है इसको लेकर छात्र छात्राओं में काफी रोष हे।






























