दमोह जिले में लगातार अवैध शराब का कारोबार जमकर फल फूल रहा है शराब माफियाओं के हौसले बुलंद दिनदहाड़े खुलेआम अवैध शराब बेची जा रही है कच्ची शराब बनाने का कारोबार जोरों पर छोटे-छोटे बच्ची नशे का शिकार हो रहे हैं कई परिवार शराब के कारण तबाह हो चुके।
दमोह@चतुर्भुज बिट्टू दुबे
सरकार एक तरफा तो नशा मुक्ति अभियान चलाती है दूसरी तरफ सरकारी जगहों पर शराब आसानी से मिल जाती ऐसा ही मामला देखने को मिला है जहां दमोह जिले की जबेरा कृषि उपज मंडी में शराब बनाने वाला मसाला महुआ लोहान 12 ड्रम्स भगवती मानव कल्याण संगठन के द्वारा पकड़ा गया भगवती मानव कल्याण संगठन के द्वारा मासिक महा आरती का आयोजन किया गया कृषि उपज मंडी में महाआरती के बाद भगवती मानव कल्याण संगठन के सदस्यों की नजर पड़ी और महुआ सहित 12 ड्रम्स कच्ची शराब बनाने वाला मसाला पकड़ा पुलिस को सूचना दी मौके पर पुलिस पहुंची और जप्त कराया कुछ दिन पहले जहरीले शराब के कारण पहले मध्य प्रदेश में कई लोगों की मौत हो चुकी है लेकिन भगवती मानव कल्याण संगठन का आरोप है कि पुलिस की मिलीभगत से शराब बेची जा रही है भगवती मानव कल्याण संगठन द्वारा नशा मुक्ति जन आंदोलन चलाया जा रहा है शक्तिपुत्र जी महाराज के दिशा निर्देशन में चलाए जा रहा है और दिन रात शराब शराब पकड़वाने मे लगे है।






























