कटनी दमोह स्टेट हाईवे पर घाट पिपरिया के समीप लालघाटी पर एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला है कटनी तरफ से दमोह आ रही बिहार के भाजपा नेता की इनोवा गाड़ी और दमोह से कुम्हारी तरफ जा रहे ट्रैक्टर के बीच हुई जबरदस्त भिड़ंत में दो लोगों की मौके पर दर्दनाक मौत हो जाने का दुखद घटनाक्रम सामने आया है हादसे में घायल आधा दर्जन लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दमोह@चतुर्भुज बिट्टू दुबे
प्राप्त जानकारी के अनुसार इनोवा गाड़ी और ट्रैक्टर के बीच शुक्रवार रात हुई भिड़ंत के बाद सड़क पर दोनों तरफ जाम के हालात निर्मित हो गए वहीं घटना की सूचना लगने पर हंड्रेड डायल और 108 मौके पर पहुंची इधर बिहार भाजपा के जरिए प्रदेश भाजपा तक इस हादसे की जानकारी भोपाल पहुंची और वहां से सूचना मिलने पर जिला भाजपा अध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी अपनी टीम के साथ सक्रिय हुए।
घायलों की जिला अस्पताल पहुंचने पर अफरा तफरी भरे हालात बने रहे वही भाजपा नेताओं सहित अन्य लोगों की भीड़ लगी रही। इस दर्दनाक हादसे में मृत ट्रैक्टर चालक किसान का नाम घाट पिपरिया निवासी नरेंद्र साहू बताया जा रहा है। वही नन्हे लाल तथा देवी प्रसाद मेहरा निवासी नीमखेड़ा का इलाज जारी है। जबकि इनोवा में सवार मृतक चालक एवं घायलों के नाम अभी सामने नही आए हैं। हिंडोरिया थाना और बांदकपुर चौकी पुलिस घटना की जानकारी लेकर जांच में जुटी हुई है लेकिन रात हो जाने की वजह से फिलहाल जांच कार्यवाही शनिवार सुबह शुरू होने की उम्मीद की जा रही है मामले में विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा की जा रही है।






























