जिले के एम एल बी स्कूल में डॉ नीतेश खरे एवं उनकी पूरी टीम, कछियान स्कूल में डॉ ललित कोरी एवं उनकी पूरी टीम, सुभाष स्कूल में डॉ निषाद परवीन एवं उनकी पूरी टीम एवं उर्दू स्कूल में डॉ राहुल कुर्मी एवं उनकी टीम के सदस्यों को गायत्री परिवार के सर्व श्री भगवान दास शर्मा, भूपसिंह ठाकुर, भूपेंद्र तिवारी, अनुज गुप्ता, लखन शुक्ला एवं गौरव ठाकुर के द्वारा पुरुष फ्रंटलाइन वर्कर्स को एवं श्रीमती अनिता असाटी, स्वर्णलता गर्ग, कु नेहा तिवारी,वैष्णवी पटेल, आशी गुप्ता एवं अदिति गर्ग ने महिला फ्रंटलाइन वर्कर्स को फूल माला पहिना कर सम्मानित किया।
दमोह@चतुर्भुज बिट्टू दुबे
कार्यक्रम के प्रारभ में सभी केंद्रों पर टीम लीडर एवं सेंटर्स पर उपस्थित स्थानीय नागरिकों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन किया गया। गायत्री परिवार दमोह के पंकज हर्ष श्रीवास्तव, एडवोकेट ने वैकप्सिनेशन टीम को सम्मानित करने के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह फ्रंटलाइन वर्कर्स इसलिए सम्मान के योग्य है कि इन्होंने अपनी जान की परवाह किये बिना नागरिकों की चिंता की ,और नागरिकों की जीवन रक्षा करने के कार्य को प्राथमिकता देते हुए उन्हें वैक्सीन लगा रहे है। इसलिए समाज के लोगो का नैतिक दायित्व बनता है कि ऐसे लोगो का सम्मान करके उनके प्रति आभार प्रकट किया जाए।
वैकप्सिनेशन टीम में शामिल मेडिकल स्टाफ, नगर पालिका के कर्मचारी, महिला बालविकास विभाग की बहिनों सहित उपस्थित सहयोगियो का सम्मान पुष्पाहार से करते हुए उन सबके प्रति शहर के नागरिकों की ओर से आभार प्रकट किया गया।






























