प्रशानिक अधिकारियों ने किया ग्राम का भ्रमण ,लोगो से सुनी पानी की समस्या,जल्द निराकरण का दिया आश्वासन, पानी की समस्या को लेकर विधायक ने भी लिखा पत्र।
दमोह@चतुर्भुज बिट्टू दुबे
भीषण गर्मी और लगातार गिरते जल स्तर ने जहाँ ग्रामीण अंचलों में पेयजल की गम्भीर समस्या उत्पन्न कर दी है। वही इस भीषण जल समस्या से आमजन,लोग और पशु पक्षी तक सभी बेहाल है।ग्रामीण अंचलों में तो लोगो को कई किमी दूर पानी लेने जाना पड़ता हैं। गर्मियों के दिनो मे कई जगहों पर पानी की समस्या आ जाती है। शासन और प्रशासन द्वारा अभी तक ग्रामीणों की इस गम्भीर समस्या के निराकरण हेतु कोई ठोस पहल नही हो पाई थी।ग्रामीणजन काफी परेशान थे। ग्रमीणों का आरोप है कि पानी के लिए बड़ी बड़ी परियोजनाये भी चल रही है।पर ग्रामीण अंचलों में यह सब कोसो दूर है। ऐसा ही मामला एक तहसील मुख्यालय से सुदूर ग्राम पंचायत पौढ़ी मानगढ़ के वन ग्राम देवतरा का है। जंहा पानी एक गंभीर समस्या बना हुआ था नलकूपों का जल स्तर नीचे चले जाने से पीने तक के लिए पानी नही था और ही मवेशियों के लिए पानी की व्यवस्था थी। लोगो द्वारा प्रशासन एब जनप्रतिधि से लगातार गुहार लगाई जा रही थी। इसी ग्राम मे समाजसेवी रजनी ठाकुर ने जब कुछ दिन पूर्व ग्राम का भ्रमण कर ग्रामीणों से मिली तो उन्होंने अपनी पेयजल की प्रमुख समस्या सुनाई। तो तत्काल समाजसेबी रजनी ठाकुर ने उक्त समस्या एसडीएम अंजलि द्विवेदी व पीएचई के अधिकारियों के समक्ष रखी। वही लगातार ग्रामीणों द्वारा पेयजल की समस्या एव शिकायत प्राप्त होने पर तहसीलदार अरविंद यादव एव जनपद सीईओ अवधेश सिंह द्वारा ग्राम देवतरा का भ्रमण किया।जहाँ ग्रामीणों ने पुनः की समस्या को लेकर अधिकारियों को बताया कि ग्राम में पेयजल समस्या गम्भीर है, जल स्तर नीचे जाने से नल कूप से पानी कम निकल रहा है और एक तालाब भी जिसमे भराव हो जाने से पानी की कमी आई है। प्रशासनिक अधिकारियो ने ग्रामीणों से समस्या का जल्द से जल्द निराकरण की बात कही।
पेयजल की गंभीर समस्या को देखते हुए क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक धर्मेंद्र सिंह लोधी ने कार्यपालन यंत्री लोक स्वस्थ यांत्रिकी ब जिला पंचायत सीईओ को पत्र लिखा है। जिससें उन्होंने ग्राम देवतरा में पेय जल की गंभीर समस्या को देखते हुए नल कूपो का जल स्तर लगातार नीचे जाने से पानी की समस्या गम्भीर बन चुकी है। लोगो को पानी पीने,निस्तार ब मवेशियों पानी पीने तक की व्यवस्था नही है। इसलिए ग्राम देवतरा में नये नल कूपो का खनन किया जाए व देवतरा ग्राम के पास बने तालाव का गहरीकरण व जीर्णोद्धार का कार्य किया जाए। ताकि लोगो की पानी की समस्या का निराकरण किया जा सके। अधिकारियों की पहल एव विधायक के पत्राचार से ग्रामीणजन ग्राम की पेयजल समस्या के शीघ्र निराकरण होने की उम्मीद जगी है।






























