श्री सिंगाजी ताप विधुत परियोजना में 04 जून को सुबह 9बजे से कोरोना वेक्सीनेशन कैम्प का आयोजन किया गया।
खंडवा@टीम भारतीय न्यूज़
इस आयोजन का लाभ परियोजना के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी के साथ ही परियोजना एवम आवासीय परिसर से संबंधित समस्त ठेका श्रमिक, ड्राइवर, रसोइये, साफ सफाई कर्मचारी, दुकानदार, बैंक कर्मचारी एवम उनके परिजनों ने उठाया! आवसीय परिसर ऑफीसर्स क्लब में आयोजित इस कैम्प में मेडिकल टीम द्वारा कुल 597 लोगो को टीके लगाए गए। परियोजना प्रमुख श्री व्ही के कैलासिया एवम कोविद नोडल अधिकारी अनिल कुमार शर्मा ने इस अभूतपूर्व आयोजन के लिए मुंदी बी एम ओ रामकृष्ण इंग्ले का आभार व्यक्त किया!
गौरतलब है कि मध्य प्रदेश शासन एवम ऊर्जा विभाग द्वारा सिंगाजी परियोजना के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कोरोना योद्धा की उपाधि प्रदान की गयी है जिन्होंने लाकड़ाऊंन में प्रदेश को सतत बिजली उपलब्ध कराई और अपनी सेवाएं प्रदान करते हुए कोरोनाग्रस्त हुए हैै। विगत माह से परियोजना में इस कोरोना वेक्सिनेशन कैम्प की आवश्यकता महसूस की जा रही थी
इस वेक्सिनेशन कैम्प में सिंगाजी परियोजना के संजय जोशी, अभय बामनिया, सुश्री भाग्यश्री अमलियार, सुश्री दीपिका ठाकरे , दीपक गोपाले एवम जॉय डावर ने अपना विशेष योगदान प्रदान कर इस आयोजन को सफल बनाया! साथ ही इस आयोजन में मुंदी अस्पताल से बी एम ओ श्री रामकृष्ण इंग्ले, मेडिकल ऑफिसर बीड नरेंद्र राठौड़, सुश्री सुनीता सोनी, श्रीमती खुशबू डावर, श्रीमती हर्षा डेहरिया, अनिल चौहान, श्रीमती ज्योति सेहबे,श्रीमती शहनाज बानो, शिव मंडलोई मेडीकल स्टाफ शामिल हुआ। इस सौगात हेतु समस्त सिवरिया टाउनशिप ने मेडिकल स्टाफ को धन्यवाद प्रेषित किया हैै।






























