Contact News Publisher
कोरोना वायरस महामारी के दौरान दमोह शहर में रोटरी क्लब द्वारा दमोह में कोरोना कर्फ्यू के पालन कराने में तैनात पुलिस कर्मियों के लिए दोपहर में पानी की बोतलों एवं मास्क को वितरित करने का निरंतर कार्य किया जा रहा है।
दमोह@चतुर्भुज बिट्टू दुबे
दमोह शहर के विभिन्न चौराहों,नाका एवं अन्य स्थानों पर तैनात पुलिस कर्मियों कोरोना योद्धाओं के लिए ड्यूटी पॉइंट्स/चेक पॉइंट्स पर जाकर रोटरी क्लब दमोह के सदस्यों द्वारा प्रतिदिन पानी की बोतलों एवं मास्क उपलब्ध कराने का कार्य किया जा रहा है. रोटरी क्लब दमोह के सदस्यों द्वारा विद्यासागर गौशाला में दुधारू पशुओं को गुड़ एवं हरा चारा खिलाया जा रहा है. शनिवार को 90 नग हरा चारा एवं 20 किलो गुड़ इन दुधारू पशुओं को खिलाया गया है. रोटरी क्लब के अध्यक्ष राकेश अहिरवाल,सचिव संजय जैन अरिहंत,शुभम अग्रवाल, पवन गुप्ता,अनुराग जैन नियमित रूप से पुलिस बल को बोतलबंद पानी की बोतलों एवं मास्क उपलब्ध कराने के इस कार्य में लगे हुए हैं।






























