बेवजह घुमने वालो पर की गई चालानी कार्यवाही प्रशासन ने दिखाया अपना सख्त रूख..
मूंदी@टीम भारतीय न्यूज़
प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिह चौहान के निर्देश पर समूचे प्रदेश मे कोरोना के खिलाफ 31मई तक प्रशासन को सख्त निदैश देकर बेवजह घुमने वालो पर कारवाई करे। सरकार के सख्ती के आदेश मिलते ही पुनासा एसडीएम चंदरसिंह सोलंकी, एसडीओपी राकेश पेण्ड्रो , मूंदी पहुंचे पुराने थाने के पास आने जाने वालो को रोका गया बेवजह घुमने वालो पर चालानी कार्यवाही की जिन लोगो ने यातायात नियमो का उल्लंघन किया उनपर भी चाालानी कार्यवाही की गई कुछ लोगो के वाहन थाने पर खडे करवाये गये । दोपहर दो बजे अधिकारियो का काफिला माता चौक पहुचा यहां दो आटोपार्टस एवं सायकल दुकान खुली पाई जिनको एसडीएम सोलंकी के निर्देश पर सील कर दिया गया है इस अवसर पर एसडीओपी राकेश पेण्डो नायब तहसीलदार कुणाल अवास्या , टीआई. मोहनसिह सिंगोरे, राजस्व निरीक्षक सन्तोष कुशवाह सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे ।






























