Contact News Publisher
पिपलौदा निवासी शबनम की शादी मंदसौर निवासी सलमान काजी से हुई वह टेलरिंग का काम करते है शबनम की 6 माह की बेटी अनम काज़ी है,कोरोना महामारी के चलते शबनम बिते 1 माह से पूरी शिद्दत से मरीजों के उपचार में लगी हुई है।
पिपलौदा@टीम भारतीय न्यूज़
ऐसे में वह बीते एक माह में मात्र 1 बार ही अपनी बेटी को दुलार करने ईद पर अपने घर पहुच पाई है, शबनम यहाँ अपनी मौसी के घर पर रहती है ,ममता का आलम यह है कि अस्पताल में से ही कई बार बच्ची को वीडियो कॉलिंग पर देखकर ही अपना हौसला बुलंद कर लेती है और फोन पर ही अपनी बेटी को दुलार कर लेती है, शबनम कहती है कि जब में अपनी बच्ची ओर घर को कोरोना की जंग में छोड़ सकती हूं तो क्या आप अपने घर में नही रह सकते है।






























