Contact News Publisher
लॉकडाउन के रहते हुए ईद का त्यौहार घरों में नमाज़ अदा कर मनाया गया । ईद के दूसरे दिन अज्बा वेलफेयर फाउंडेशन धार के द्वारा ईद की मिठास भरी खुशियां को लेकर बड़े बुजुर्गो से दुआए लेने के लिए व्रृद्धा आश्रम धार पहुंचकर सिवाईय्या की मिठास के साथ खुशियां बाटी।
धार@साबिर खान
इस मौके पर ईद की मिठाई के साथ व्रद्धा आश्रम में निवास कर रहे व्रृद्धजनो को मिठाई के साथ फल एवं बिस्कुट वितरीत कर खुशियां मनाई गई । इस मौके पर संस्था के सरपरस्त जनाब मुफ्ती सय्यद सज्जाद साहब के साथ संस्था के मुजीुबूर्रहमान साहब, खालिद निसार एडवोकेट, सय्यद रियाज़, सय्यद नवाज़ , फातेह निसार एवं मकसूद भाई के सहयोग से व्रद्धजनों को मिठाई एवं फल वितरित कर बुजुर्गो से दुआए ली गई। बुजुर्गो को ईद के मौके पर मिठाई फल के अलावा संस्था द्वारा ईदी भी दी गई। अज़्बा वेलफेयर फाउंडेशन का मुख्य उद्देश्य समाज के उत्थान हेतु शिक्षा एवं अन्य कार्य के अतरिक्त समय समय पर निचले एवं पीड़ित तपको को आवश्यकता अनुसार जितनी हो सके मदद पहुंचना होता है।






























