कोरोना महामारी में जो लोग कालाबाजारी में लगे हैं, वे वास्तव में समाज के दुश्मन है। जिसे लेकर जिला अभिभाषक संस्था ने सोमवार को सकारात्मक पहल की है। अगर जिले में किसी पर कालाबाजारी करते हुए पुलिस कार्रवाई होती है, तो कोई भी वकील उसकी पैरवी नहीं करेगा।
भीलवाड़ा@टीम भारतीय न्यूज़
जिला अभिभाषक संस्था भीलवाड़ा के अध्यक्ष विक्रम सिंह राठौड़ ने बताया कि कोरोना महामारी के बीच कालाबाजारी भी आमजन के लिए मुसीबत बनी हुई है। लोगों ऑक्सीजन, दवाइयों, मेडिकल उपकरण से लेकर खाद्य सामग्री तक के लिए काला बाजारी की समस्या से जूझना पड़ रहा है। रेमडिसिवर इंजेक्शन और ऑक्सिजन की कालाबाजारी को लेकर समाज मे अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है। उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग को ऐसे लोगों का बहिष्कार करना चाहिए जो ऐसे मुश्किल दौर में भी कालाबाजारी करके लोगों को लूट रहे हैं।
वही उन्होंने बताया की ऐसे में भी कोई अधिवक्ता इस निर्णय के बाद ऐसे कालाबाजारी करने वाले के पक्ष में इस निर्णय के बावजूद भी पैरवी करेगा, तो उसअधिवक्ता के खिलाफ संस्था के विरोध में जाने की कार्यवाही की जाएगी।






























