औधोगिक क्षेत्र में बंद पड़े एमसीएल ग्लोबल पीथमपुर ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन आज किया गया। वही इस मौके पर इंदौर कमिश्नर धार कलेक्टर सहित कंपनी के मालिक करण मित्तल मौजूद रहे। 150 लोगों की टीम ने 11 दिन की कड़ी मेहनत से 90 दिन में तैयार होने वाला ऑक्सीजन प्लांट को मात्र 11 दिनों में ही तैयार कर दिया l प्लांट का ट्रायल प्रोडक्शन भी शुरू हो गया है। आज से 40 टन ऑक्सीजन रोज प्रदेश को मिलने लगेगी।
पीथमपुर@कामिल मेहर
पीथमपुर के सेक्टर तीन में करीब तीन वर्षों से बंद पड़ा एमसीएल ग्लोबल ऑक्सीजन प्लांट कड़ी मेहनत और लगन से आखिर कार चालू कर दिया गया।दरअसल प्लांट को चालू करना इतना आसान नहीं था बंद पड़े इस प्लांट पर जिला प्रशासन पर इंदौर कमिश्नर को सूचना मिली इसके बाद कंपनी के मालिक करण मित्तल से बंद पड़े प्लांट को चालू करने की चर्चा की गई। प्लांट का सर्वे किया गया टेक्निकल लोगों की टीम बुलाई गई। टेक्निकल टीम ने बताया कि करीब 90 दिन लगेंगे प्लांट को चालू करने में। ताबड़तोड़ प्लांट का बाद काम शुरू किया गया। लेकिन कंपनी के मालिक करण मित्तल और उनकी टीम की ने ऑक्सीजन की कमी को देखते हुए 150 लोगों की टीम ने दिन-रात कड़ी मेहनत की परिणाम यह हुआ कि मात्र 11 दिनों में ही प्लांट को तैयार कर दिया गया।वहीं प्लांट का ट्रायल भी हो चुका है अब यहां से प्रतिदिन 40 टन ऑक्सीजन प्रदेश भर में सप्लाई की जाएगी।आज ऑक्सीजन प्लांट का प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में उद्घाटन किया गया ।जिसमें मुख्य रुप से इंदौर कमिश्नर धार कलेक्टर सहित कंपनी के मालिक मौजूद रहे।





























