Contact News Publisher
बड़वानी जिले में ग्राम इंद्रपुर के पास सुबह अल सुबह एक बड़ा हादसा हो गया जंहा मजदूरों से भरा पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर कुवें में जा गिरा।
बड़वानी@टीम भारतीय न्यूज़.
तहसीलदार राजपुर के अनुसार वाहन में ग्राम चोतरिया के मजदूर भरे हुवे थे जिन्हें महाराष्ट्र से लाया जा रहा था तभी अचानक हादसा हो गया जिसमें मौक़े से 6 घायलों को शासकीय हॉस्पिटल राजपुर लाया गया जंहा से गम्भीर चोटें होने पर उन्हें जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया है।
वाहन को निकालने पर 2 बॉडी मिली है जिनकी पहचान हेड़ी बाई पति फाटला उम्र 50 वर्ष निवासी चोतरिया ओर अशोक नज़रिया उम्र 23 वर्ष निवासी लफनगांव के रूप में हुई है। तहसीलदार के अनुसार कुवें में ओर भी लोग दबे हो सकते है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पंहुच गया है जहा वाहन को निकालने के साथ सर्चिंग की जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भी भारी भीड़ लग गई है।






























