Contact News Publisher
खरगोन जिले में मॉस्क और सोशल डिस्टेंस के लिये प्रशासनिक महकमा लगातार जनता से अनुरोध कर रहा है साथ ही प्रचार प्रसार के बावजूद दुकानदार नियमो को ताक में रखकर दूकानो जा संचालन कर रहे है।
खरगोन@रजाक खान
ऐसे लोगो के खिलाफ मंगलवार को नगर पालिका अमले ने पुलिस प्रशासन के साथ लगभग पाँच दुकानों को सील किया और कार्यवाही दिनभर जारी रही।
इस दौरान प्रशासनिक महकमे ने बताया की कोरोना संक्रमण को देखते हुये मॉस्क और सोशल डिस्टेंस के अभाव में दुकानों को सील करने की कार्यवाही लगातार कर रहे है जिससे लोगो में जागरूकता लाकर कोरोना विस्फोट को रोका जा सकें।





























