जयस सरदारपुर की बैठक जिला जयस के नेतृत्व में ग्राम सुल्तानपुरा में सम्पन्न हुई । जिसमें ग्राम पंचायत अमझेरा, सुल्तानपुरा, हातोद लोहारी खुर्द की कार्यकारिणी का घटन कर सदस्य्ता अभियान का प्रारम्भ किया ।
बदनावर@टीम भारतीय न्यूज़
इस अवसर पर जयस कैलन्डर का विमोचन भी किया गया । बैठक में धार जिलाध्यक्ष देवराज मल्होत्रा,उपाध्यक्ष राजू मेहरा,भीम आर्मी जिला अध्यक्ष राकेश चौहान जी, सरदारपुर जयस अध्यक्ष अखलेश डामोर, जयस उपाध्यक्ष विदेश जी गणावा , जयस प्रभारी सुनील डामोर, जयस संरक्षक भारतसिंह खराड़ी जी, बदनावर जयस संरक्षक सन्तोष मुनिया,ईश्वर डिंडोर,अनिल गामड़,कन्हैंया वसुनिया, सहित भीम आर्मी के पदादिकारी भी उपस्थित थे । बैठक में आसपास के सेकड़ो की संख्या में युवा जन उपस्थित थे। उपस्थित वरिष्ठ महानुभावो द्वारा समाज में सवैधानिक अधिकारों,शिक्षा,बेरोजगारी,संस्कृति,
परम्परा, आदि पर अपने विचार रखे ।समाज एवं संघटन को मजबूत करने,एकता स्थापित करने हेतु समस्त युवाओ द्वारा संकल्प लिया ।
उस दौरान जयस ब्लाक अध्यक्ष अमझेरा रामप्रसाद भूरिया जी उपाध्यक्ष गोपाल डामोर जी को नियुक्त किया एवं अमझेरा, सुल्तानपुर, हातोद की कार्यकार्णीय गठित की गई।






























