Contact News Publisher
लगातार अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए तत्पर मध्यप्रदेश सरकार ने सम्पूर्ण मध्यप्रदेश में महिला डेस्क की शुरुवात की है, कुक्षी पुलिस थाना में भी आज ऊर्जा महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ हुआ।
कुक्षी@अशोक कुमार दीक्षित
कुक्षी पुलिस थाना में भी आज ऊर्जा महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ हुआ ।अब कुक्षी की महिलाओं को अपने पक्ष सम्बन्धी तथ्यों को रखने के लिए थाने में आकर गुहार नहीं लगानी होगी बल्कि थाने परिसर में बनाए गए ऊर्जा महिला हेल्प डेस्क में पहुंच कर महिला इंचार्ज के समक्ष अपना पक्ष बेबाकी से रखने का अवसर मिलेगा । उप निरीक्षक एवं महिला डेस्क की प्रथम संचालक के तौर पर उर्मिला रावत ने पदभार संभाला । रावत ने कहा कि हमारी कोशिश होगी की महिलाओं के सम्बन्ध में आने वाले प्रकरणों को यहां पर समझौते के तौर पर हल कराया जाय साथ ही अगर कोई गनभीर अपराध सामने आता है तो विरोधी के प्रति सख्त कदम उठाएंगे।






























